Homeदेश-समाज'जमीन में गाड़ दो': गुजरात सरकार के आदेश पर मदरसे का सर्वे करने पहुँचे...

‘जमीन में गाड़ दो’: गुजरात सरकार के आदेश पर मदरसे का सर्वे करने पहुँचे शिक्षक पर हमला, 100+ लोग एक साथ टूट पड़े

अहमदाबाद के दरियापुर इलाके के सुल्तान मोहल्ला में मदरसे का सर्वे करने पहुँचे शिक्षक पर 100 से ज्यादा लोगों की इस्लामिक भीड़ ने हमला कर दिया।

गुजरात सरकार के आदेश के बाद आज (18 मई 2024) से पूरे राज्य में मदरसों का सर्वे शुरू हो गया है। इस बीच, अहमदाबाद में एक मदरसे के सर्वे के दौरान शिक्षक पर हमला बोल दिया गया। शिक्षक सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं और मदरसे का सर्वे करने अहमदाबाद के दरियापुर इलाके के सुल्तान मोहल्ला में पहुँचे थे। तभी उन पर पहले तो 10 लोगों के ग्रुप ने हमला किया, फिर 100 से अधिक लोगों का बड़ा समूह वहाँ पहुँच गया और जान से मारने की कोशिश की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात भीड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात राज्य में मदरसों का सर्वे शुरू हुआ है। इसी सर्वे क्रम में बापूनगर स्मृति विद्यालय के आचार्य संदीप पाटिल की भी ड्यूटी लगी है। वो सुल्तान मोहल्ला के मदरसे में सर्वे करने पहुँचे थे। मदरसे पर ताला लगा हुआ था, जिसकी वो तस्वीरें लेने लगे तो करीब 10 लोगों का ग्रुप वहाँ पहुँचा और उनके साथ झगड़ा किया। इसके बाद करीब 100 लोगों का गुट पहुँचा, जिसमें महिलाएँ भी थी। उस भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उन्होंने आचार्य संदीप पाटिल की पिटाई भी की।

दिव्य भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, आचार्य संदीप पटेल ने कहा, “जब मैं सर्वेक्षण करने पहुँचा तो मदरसे बंद होने के कारण मैं ताले की तस्वीर ले रहा था।” तभी 10 लोग वहाँ आए, जिन्होंने मेरे साथ मारपीट की। इसके बाद 100 से ज्यादा लोग अचानक आ गए, जिसमें महिलाएँ भी थीं। इस दौरान उनमें से एक ने चिल्लाकर कहा, ‘इसे मार दो।’ आचार्य संदीप पाटिल ने कहा कि मैं वहाँ सिर्फ अपना काम करने गया था, लेकिन मेरी पिटाई कर दी गई। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) के आदेश के बाद राज्य के सभी मदरसों का सर्वे शुरू कर दिया गया है। इसके तहत मदरसों की फंडिंग और उनमें पढ़ रहे गैर-मुस्लिम बच्चों की जानकारी जुटाई जा रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे गुजरात में 1200 मदरसे अभी चल रहे हैं, जिसमें से अहमदाबाद शहर में 175 और अहमदाबाद के ग्रामीण इलाकों में 30 मदरसे हैं। इसका सर्वे कर रिपोर्ट शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी, जो बाद में एनसीपीसीआर को भेज दी जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने सर्कुलर जारी कर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को काम सौंपा है, जिसमें कुल 11 मुद्दों पर जाँच के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में अहमदाबाद में ये सर्वे चल रहा था, जहाँ शिक्षक पर हमले की ये घटना सामने आई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या सरकार सच में CJP विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस ले सकती है? जानिए कानून क्या कहता...

कानून के शासन से चलने वाले एक कामकाज करने वाले लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि जो लोग कानून तोड़ते हैं, चाहे वे प्रदर्शनकारी हों या आम नागरिक, उन्हें अपने कामों का नतीजा भुगतना पड़े।

भारत का रुपया 6 साल में पहली बार हुआ ‘अंडरवैल्यूड’, इंटरनेशनल मार्केट में होगा फायदा: जानिए क्यों आती है ऐसी स्थिति, कैसे चीनी युआन...

भारतीय रुपए के मूल्य में गिरावट से निर्यात को फायदा होगा, व्यापार घाटा कम करने में मदद मिलेगी। आरबीआई गर्वनर ने भी अवमूल्यन की बात मानी है।
- विज्ञापन -