Homeराजनीतिशराब घोटाले के बाद जासूसी कांड में फँसे मनीष सिसोदिया: CBI ने दर्ज की...

शराब घोटाले के बाद जासूसी कांड में फँसे मनीष सिसोदिया: CBI ने दर्ज की दूसरी FIR, CM केजरीवाल के सलाहकार का भी नाम

मामला साल 2016 से संबंधित है। उस समय आम आदमी पार्टी ने एक फीडबैक यूनिट तैयार की थी जिससे कई लोगों की जासूसी कराई गई थी। अब इसी मामले में दावा है कि AAP ने ऐसा कराने से पहले केंद्र की अनुमति नहीं ली।

शराब घोटाले में फँसे दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब जासूसी कांड में फँसे हैं। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ फीडबैक यूनिट मामले में केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, ये मामला साल 2016 से संबंधित है। उस समय आम आदमी पार्टी ने एक फीडबैक यूनिट तैयार की थी जिससे कई लोगों की जासूसी कराई गई थी। अब इसी मामले में दावा है कि AAP ने ऐसा कराने से पहले केंद्र की अनुमति नहीं ली।

शिवम प्रताप सिंह द्वारा शेयर की गई एफआईआर में मनीष सिसोदिया समेत 6 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इसमें सीएम के सलाहकार का काम करने वाले आरके सिन्हा और सतीश पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

बता दें सीबीआई ने पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ यह दूसरी एफआईआर दर्ज की। इससे पहले सीबीआई ने दिल्ली में शराब घोटाले में केस दर्ज किया गया था। जिसमें उनकी गिरफ्तारी 26 फरवरी को हुई थी।

इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 9 मार्च 2023 को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। वहीं उनकी जमानत पर सुनवाई 21 मार्च तक के लिए टल गई थी। वे फिलहाल 17 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी में हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -