Homeराजनीतिराम से भी बड़ा दुष्ट है मोदी, हम लॉकडाउन तोड़ेंगे: छत्तीसगढ़ CM के पिता...

राम से भी बड़ा दुष्ट है मोदी, हम लॉकडाउन तोड़ेंगे: छत्तीसगढ़ CM के पिता का बयान; DD News के पत्रकार का दावा

बकौल इस फेसबुक पोस्ट, समिति ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री बघेल को भी दे दी है। इस पोस्ट में लिखा है कि बुद्ध के पंचशील और गाँधी के असहयोग आन्दोलनों के माध्यम से जनता को जागृत किया जाएगा और 'मोदी कर्फ्यू' से आज़ादी दिलाई जाएगी।

जहाँ एक तरफ पूरा देश कोरोना वायरस की आपदा से जूझ रहा है, कुछ राजनेता अभी भी अपनी गन्दी राजनीति का दामन थामे ही हुए हैं। इन्हीं में से एक है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्द कुमार बघेल, जिन्होंने पीएम मोदी ही नहीं बल्कि भगवान श्रीराम पर भी भद्दी टिप्पणी की है। एक वरिष्ठ पत्रकार की मानें तो नन्द कुमार बघेल ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर ये टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “मोदी राम से भी ज्यादा दुष्ट है।” बाद में अपनी भद्द पिटने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट को डिलीट कर दिया।

दूरदर्शन न्यूज़ के पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने नन्द कुमार बघेल के उस फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस फेसबुक पोस्ट में नन्द कुमार बघेल ने लिखा है कि वो लॉकडाउन का उल्लंघन करेंगे। उन्हें ‘राष्ट्रीय मतदाता जाग्रति मंच एवं कल्याण समिति’ का अध्यक्ष बताया गया है। इसमें दावा किया गया है कि ‘मोदी कोरोना’ से निपटने के लिए बुद्ध और गाँधी के रास्ते पर चलते हुए छत्तीसगढ़ के 13 स्थानों पर लॉकडाउन का उल्लंघन किया जाएगा।

बकौल इस फेसबुक पोस्ट, समिति ने इसकी सूचना मुख्यमंत्री बघेल को भी दे दी है। इस पोस्ट में लिखा है कि बुद्ध के पंचशील और गाँधी के असहयोग आन्दोलनों के माध्यम से जनता को जागृत किया जाएगा और ‘मोदी कर्फ्यू’ से आज़ादी दिलाई जाएगी। हालाँकि, ऑपइंडिया इस फेसबुक पोस्ट के सत्यता की पुष्टि नहीं करता लेकिन दूरदर्शन न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार ने इसे ट्विटर पर शेयर किया है और उन्हीं के हवाले से ये दावा किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

PM मोदी की सेशेल्स यात्रा से UPI को मिला नया विस्तार, समझिए कैसे भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम दुनिया में बना रहा है अपनी...

सेशेल्स में यूपीआई लागू होने से भारत के डिजिटल भुगतान का वैश्विक विस्तार तेज होगा। जानिए इसकी पूरी यात्रा, फायदे और भविष्य की योजना।

सेशेल्स ने PM मोदी के लिए नहीं, बल्कि अपनी घरेलू राजनीति के चलते ‘बनाया’ नया अवॉर्ड: जानिए भारत में इस पर मचा बवाल को...

पीएम मोदी को सेशेल्स दौरे के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार सबसे पहले पीएम मोदी को दिया गया है। लेकिन भारत में ही इस पर सवाल उठाने लगे हैं।
- विज्ञापन -