HomeराजनीतिRJD वालों का 'शुभ संकेत' कॉन्ग्रेस के लिए हो गया अशुभ: छत्तीसगढ़ में ज़िंदा...

RJD वालों का ‘शुभ संकेत’ कॉन्ग्रेस के लिए हो गया अशुभ: छत्तीसगढ़ में ज़िंदा मछली लेकर जश्न मनाने पहुँचे लालू की पार्टी के नेता, फिर हारने लगी कॉन्ग्रेस

जब रविवार (3 दिसंबर, 2023) को जब सुबह-सुबह शुरुआती रुझान आ रहे थे, तब छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस को आगे दिखाया जा रहा था। उस दौरान 'राष्ट्रीय जनता दल' (RJD) के नेता अति-उत्साह में जश्न मनाने लगे।

छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी कॉन्ग्रेस पार्टी बुरी तरह हार रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुद अपनी पाटन पर अपने ही भतीजे से कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ा, जो भाजपा के उम्मीदवार हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट की मानें तो जहाँ राज्य में भाजपा 54 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कॉन्ग्रेस मात्र 33 सीटों पर आगे है। बहुमत के लिए 46 सीटों की आवश्यकता होती है। राज्य में किसी भी एग्जिट पोल ने भाजपा पर भरोसा नहीं जताया था, लेकिन हो रहा है इसका उलटा।

जब रविवार (3 दिसंबर, 2023) को जब सुबह-सुबह शुरुआती रुझान आ रहे थे, तब छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस को आगे दिखाया जा रहा था। उस दौरान ‘राष्ट्रीय जनता दल’ (RJD) के नेता अति-उत्साह में जश्न मनाने लगे। बता दें कि राजद लालू यादव की पार्टी है जो बिहार में सत्ता की साझीदार है। लालू यादव के बेटे तेजस्वी उप-मुख्यमंत्री हैं। RJD भी I.N.D.I. गठबंधन का हिस्सा है। कॉन्ग्रेस की साथी पार्टी है। ऐसे में उसका जश्न मनाना स्वाभाविक था।

इतना ही नहीं, राजद नेता पार्टी दफ्तर के सामने ज़िंदा मछलियाँ लेकर जश्न मनाने लगे। उनका कहना था कि मछलियाँ शुभ होती हैं। इसका एक वीडियो भी समाचार एजेंसी PTI ने डाला, जिसमें 3 राजद कार्यकर्ता एक ज़िंदा मछली को पकड़े हुए हैं और कह रहे हैं, “ये I.N.D.I. गठबंधन की जीत है। पाँचों राज्यों में हमलोग जीत रहे हैं, इसी शुभ संकेत के लिए मछली है। भूपेश बघेल के लिए ये शुभ संकेत है।” इसके बाद उन्होंने ज़िंदाबाद-ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए।

इस दौरान राजद कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भी दिखे। वहीं ताज़ा ट्रेंड्स कहते हैं कि 46.04% वोट शेयर के साथ भाजपा लीड कर रही है, वहीं कॉन्ग्रेस का वोट शेयर इससे 4% कम है। तीसरे नंबर पर बसपा है, जिसका वोट शेयर 2.36% है खबर लिखे जाने तक। हालाँकि, ये अंतिम आँकड़े नहीं हैं। वैसे, इन चुनाव परिणामों के बाद अब I.N.D.I. गठबंधन के भविष्य पर भी सवाल खड़ा हो गया। बता दें कि मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस ने सपा को सीटें नहीं दी थीं, वहीं अब अखिलेश यादव ने कॉन्ग्रेस पर निशाना साधा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -