Homeराजनीति'...मथुरा-वृन्दावन कैसे छूट जाएगा': CM योगी ने बताया कैसे तस्वीर बदल रहा ब्रज तीर्थ...

‘…मथुरा-वृन्दावन कैसे छूट जाएगा’: CM योगी ने बताया कैसे तस्वीर बदल रहा ब्रज तीर्थ विकास परिषद

"भारत की अस्मिता और सनातन आस्था के मानबिन्दुओं के सम्मान व अपने अतीत की गौरवशाली परम्परा की पुनर्स्थापना भाजपा का ध्येय है।"

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के मद्देनजर सियासी सरगर्मी काफी तेज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aaditynath) ने बुधवार (2 फरवरी 2022) को मथुरा (Mathura) की अपनी यात्रा से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्विटर के जरिए बताया है कि किस तरह से सरकार बृज तीर्थ विकास परिषद के जरिए लगातार काम कर रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सनातन आस्था, गौरवशाली इतिहास और भारत के गौरव को फिर से स्थापित करना ही भाजपा का लक्ष्य है। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत की अस्मिता और सनातन आस्था के मानबिन्दुओं के सम्मान व अपने अतीत की गौरवशाली परम्परा की पुनर्स्थापना भाजपा का ध्येय है। अयोध्या में प्रभु श्री राम का मंदिर और काशी में भगवान विश्वनाथ का भव्य धाम बन रहा है। फिर मथुरा-वृन्दावन कैसे छूट जाएगा!” एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद इसी उद्देश्य की पूर्ति कर रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा, “सनातन आस्था का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार ने पुण्यभूमि मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल के 10 वर्ग किलोमी​टर के क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया है। गोपाल की भूमि पर अब मदिरा-मांस का क्रय-विक्रय नहीं होता। जय कन्हैया लाल की…”

उन्होंने आगे कहा कि सप्तपुरियों में जिस पवित्र अयोध्या, मथुरा और काशी का उल्लेख किया गया है वो आज उत्तर प्रदेश की पहचान बन रही है। अयोध्या दीपोत्सव, ब्रज रंगोत्सव और काशी देव-दीपावली जैसे आयोजनों के माध्यम से इन पवित्र नगरों में धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिला है। आस्था का सम्मान और अर्थव्यवस्था का संवर्धन हो रहा है।

गौरतलब है कि मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान है, जिसे कृष्ण जन्मभूमि के रूप में जाना जाता है। मथुरा में जहाँ पर कृष्ण जन्मभूमि मंदिर स्थित ही वहाँ मुगल काल में शाही ईदगाह मस्जिद बना दी गई थी। उल्लेखनीय है कि यूपी विधानसभा चुनावों के पहले चरण के मतदान से पहले सीएम योगी आज (बुधवार) मथुरा के दौरे पर जा रहे हैं। पहले चरण के तहत मथुरा में मतदान होने हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -