HomeराजनीतिEVM पर मंथन करना जरूरी, जरूरत हो तो इसे हटाया जाए: 3 राज्यों के...

EVM पर मंथन करना जरूरी, जरूरत हो तो इसे हटाया जाए: 3 राज्यों के नतीजे देख कॉन्ग्रेस प्रवक्ता को सताई लोकतंत्र की चिंता, तेलंगाना पर चुप्पी

तीन प्रदेशों में कॉन्ग्रेस को हारता देख उत्तर प्रदेश कॉन्ग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने EVM पर उठाए सवाल। उन्होंने कहा, "हम बार-बार ये कह रहे हैं कि EVM पर चिंता करने की जरूरत है। मंथन करने की जरूरत है। देश के जनमानस में यह बात है कि EVM में फेर-फेर होता है। हम कहीं भी जीतें या हारें लेकिन EVM पर चिंतन होना चाहिए।"

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के रुझानों में करारी हार के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी ने EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर सवाल खड़े किए हैं। उत्तर प्रदेश के कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने रविवार (3 दिसंबर 2023) को हार का ठीकरा EVM के माथे पर फोड़ते हुए इस पर आत्ममंथन को जरूरी बताया। हालाँकि इसी प्रकार के मतदान के बाद कॉन्ग्रेस पार्टी तेलंगाना में पूर्ण बहुमत से जीत दर्ज करती नजर आ रही है। लेकिन इस पर अंशु अवस्थी ने कुछ नहीं बोला।

उत्तर प्रदेश कॉन्ग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने यह बयान 44 सेकेंड का एक वीडियो जारी करके दिया है। उन्होंने कहा, “हम बार-बार ये कह रहे हैं कि EVM पर चिंता करने की जरूरत है। मंथन करने की जरूरत है। देश के जनमानस में यह बात है कि EVM में फेर-फेर होता है। हम कहीं भी जीतें या हारें लेकिन EVM पर चिंतन होना चाहिए।”

बकौल अंशू अवस्थी लोगों का EVM पर नहीं बल्कि देश के लोकतंत्र में भरोसा होना जरूरी है। कॉन्ग्रेस नेता ने यह भी कहा कि वो अपनी चिंता चुनाव आयोग को बता चुके हैं। अंशू अवस्थी ने यह भी कहा कि जरूरत हो तो EVM को हटाया जाए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले भी विपक्ष के कई नेता ईवीएम पर सवाल उठा चुके हैं। 2 महीने पहले कॉन्ग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने भी EVM के बदले बैलेट चुनाव कराए जाने की माँग की थी।

EVM मशीन में हेराफेरी और छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए मनीष तिवारी ने कहा था कि देश के लोकतंत्र को तकनीकी पर नहीं छोड़ा जा सकता है। वोटिंग के बाद जारी हुए एक्जिट पोल पर भी कॉन्ग्रेस ने तब सवाल उठाए थे। तब उसमें मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते दिखाया गया था।

बताते चलें कि रविवार (3 दिसंबर 2023) को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और राजस्थान विधानसभा चुनावों के लिए पड़े वोटों की गिनती हुई। अब तक मिले रुझानों के मुताबिक भाजपा ने न सिर्फ मध्य प्रदेश में अपना मुख्यमंत्री पद बरकरार रखा बल्कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी शासन कर रही कॉन्ग्रेस को हरा दिया है। तेलंगाना चुनाव के रुझानों में कॉन्ग्रेस स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती दिखाई दे रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सनातन संस्कृति में गुरु पूर्णिमा का महापर्व, महर्षि वेदव्यास की जयंती और ज्ञान-परंपरा को नमन: बौद्ध-जैन और योग परंपरा में विशेष महत्व, जानिए आधुनिक...

गुरु पूर्णिमा पर जानिए महर्षि वेदव्यास का अद्भुत योगदान, गुरु-शिष्य परंपरा, सनातन संस्कृति में गुरु का महत्व और इस पर्व का आध्यात्मिक संदेश।

न सबूत, न तर्क… सिर्फ मनगढ़ंत कहानियाँ: जानिए कैसे न्यूजलॉन्ड्री ने एक ‘ट्रक’ को दिखाकर दिल्ली पुलिस को किया बदनाम, उपद्रवियों को लेकर नहीं...

न्यूजलॉन्ड्री ने अपनी रिपोर्ट में शब्दों का ऐसा हेर-फेर किया, जिससे पाठकों को लगे कि दिल्ली पुलिस ने जानबूझकर पत्थरों से भरा डंपर ट्रक संसद मार्ग थाने के पास खड़ा किया था।
- विज्ञापन -