Homeराजनीतिवे PM की प्रिय हैं, चूड़ी क्या सब कुछ दे सकती हैं: स्मृति ईरानी...

वे PM की प्रिय हैं, चूड़ी क्या सब कुछ दे सकती हैं: स्मृति ईरानी पर कॉन्ग्रेस MLA शशांक भार्गव, FIR

"हमारी एक केन्द्र सरकार में मंत्री हैं, पहले जब मूल्य वृद्धि होती थी तो वह चूड़ियाँ लेकर घूमा करती थीं। वह प्रधानमंत्री मोदी जी की बेहद करीबी हैं और उनकी प्रिय हैं। चूड़ी तो क्या वे सब कुछ दे सकती हैं। उन्हें वे चूड़ियों के साथ कुछ भी भेंट कर..."

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर कॉन्ग्रेस विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। भार्गव मध्य प्रदेश के विदिशा से विधायक हैं।

भार्गव ने यह टिप्पणी एक साइकिल रैली के दौरान मीडिया से बात करते हुए की थी। इस रैली का आयोजन पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ किया गया था।

इस मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश टंडन और अन्य भाजपा नेताओं की ओर से विदिशा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर कॉन्ग्रेस विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (अश्लीलता) और 504 (जानबूझकर अपमान करने के इरादे से बोलना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विधायक शशांक भार्गव ने कहा था कि कोरोना वायरस के कारण देश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त है। इसलिए सरकार को मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि मैं आप लोगों के माध्यम से कहना चाहता हूँ कि हमारी एक केन्द्र सरकार में मंत्री हैं, पहले भी जब मूल्य वृद्धि होती थी तो वह चूड़ियाँ लेकर घूमा करती थीं। वह प्रधानमंत्री मोदी जी की बेहद करीबी हैं और उनकी प्रिय हैं। चूड़ी तो क्या वे सब कुछ दे सकती हैं। उन्हें वे चूड़ियों के साथ कुछ भी भेंट कर जनता के हित में मोदी जी से निवेदन करें कि तुरंत मूल्य वृद्धि वापस लें।

जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बयान के बाद विदिशा स्थित कॉन्ग्रेस विधायक की एक फैक्ट्री के सामने करीब 150 भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव हो गया और भाजपा नेताओं पर फैक्ट्री में तोड़फोड़ करने का भी आरोप है।

खबर के मुताबिक विरोध कर रहे लोगों ने कारखाने के भीतर बने भार्गव के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की गई और दो वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान विधायक ने हवाई फायर भी किए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विनायक वर्मा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुँच गए। घटना के बाद विधायक शशांक भार्गव के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था कर दी गई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।
- विज्ञापन -