Homeराजनीतिहार का ठीकरा किसके सर फूटेगा यह पार्टी और मेरे बीच की बात है:...

हार का ठीकरा किसके सर फूटेगा यह पार्टी और मेरे बीच की बात है: राहुल गाँधी

पार्टी की हार स्वीकार करते हुए राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम मोदी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अमेठी से स्मृति ईरानी की जीत पर भी बधाई देते हुए अमेठी की जनता का भरोसा कायम रखने की बात कही।

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आने शुरू हुए तो कॉन्ग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की पुश्तैनी सीट अमेठी भी हाथ से निकल गई, जो हमेशा से कॉन्ग्रेस का गढ़ रही है। भाजपा की फायरब्रांड नेता और स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष को यहाँ से हरा दिया। राहुल गाँधी की इस अप्रत्याशित हार से कॉन्ग्रेस का विश्वास डगमगा गया है। खबर के अनुसार, हार के बाद राहुल गाँधी ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का भी प्रस्ताव रखा। हालाँकि पार्टी प्रवक्ता सुरजेवाला ने कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे की बात को गलत बताया। वहीं जब राहुल गाँधी से हार की जिम्मेदारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा ये उनके और कॉन्ग्रेस वर्किंग कमिटी के बीच की बात है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में शनिवार (मई 25, 2019) को कॉन्ग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक होगी। जिसमें पार्टी की हार की वजहों पर चर्चा करने करने के साथ ही कॉन्ग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर किसी बड़े फैसले की भी उम्मीद की जा रही है।

हालाँकि मतगणना अभी जारी है, लेकिन अभी तक की गिनती के अनुसार एनडीए को 303 सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा ने 298 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। फिलहाल भाजपा 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कॉन्ग्रेस 52 सीटों पर ही सिमट गई है। पार्टी की हार स्वीकार करते हुए राहुल गाँधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पीएम मोदी को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अमेठी से स्मृति ईरानी की जीत पर भी बधाई देते हुए अमेठी की जनता का भरोसा कायम रखने की बात कही।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -