Monday, March 24, 2025
Homeराजनीति11 मुस्लिम बहुल सीटों पर भी AAP को झटका, ओखला से लेकर सीलमपुर तक...

11 मुस्लिम बहुल सीटों पर भी AAP को झटका, ओखला से लेकर सीलमपुर तक मिल रही हार: कॉन्ग्रेस-AIMIM ने बाँट लिए वोट

AAP मुस्लिम बहुल सीटों ओखला , मुस्तफाबाद, जंगपुरा और कस्तूरबा नगर आदि पर पिछड़ रही है। भाजपा को इन सीटों पर बढ़त मिल रही है। अनुमान है कि यहाँ मुस्लिम वोट AAP और बाकी विपक्षी पार्टियों में बंट गया।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे शुक्रवार (8 फरवरी, 2025) को सामने आ रहे हैं। चुनाव के रुझानो में भाजपा 27 सालों के बाद सत्ता में वापस लौटती दिखाई पड़ रही है। AAP की हालत काफी बुरी होने वाली है, ऐसा रुझान दिखा रहे हैं। लेकिन इस बीच AAP को उन मुस्लिम इलाकों में भी वोट नहीं मिल रहे जहाँ, उसने 2013 के बाद से लगातार अपनी बादशाहत बरकरार रखी थी। AAP के कई बड़े नाम पीछे हैं।

दिल्ली की चर्चित ओखला सीट, जहाँ से अमानतुल्लाह खान विधायक बनते थे, वह 2025 चुनाव में पिछड़ते दिख रहे हैं। उन्हें भाजपा के मनीष चौधरी ने तगड़ी लड़ाई दी है और उनसे वह 9:30 बजे तक की गिनती में 1800+ वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर मुस्लिम वोट AAP और कॉन्ग्रेस के बीच बंटने की संभावना है।

वहीं दिल्ली की मुस्तफाबाद सीट पर भी AAP को बुरी हार का सामना कर पड़ सकता है। BJP के मोहन बिष्ट AAP के अदील अहमद खान से 5 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। आगे यह अंतर और बढ़ने की संभावना है। कॉन्ग्रेस के वोट काटने की बात भी यहाँ सामने आ रही है। मुस्लिम वोट बंटने में AIMIM उम्मीदवार ताहिर हुसैन का भी रोल माना जा रहा है।

मुस्लिम बहुल सीट जंगपुरा से भी भाजपा ही आगे है। यहाँ भाजपा के तेजिंदर सिंह मारवाह ने AAP के मनीष सिसोदिया को पीछे छोड़ा हुआ है। मनीष सिसोदिया इससे पहले पटपडगंज से चुनाव लड़ते थ। वह इस चुनाव में सीट बदल कर यहाँ आए थे। हालाँकि, उन्हें इस काम का भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

कस्तूरबा नगर सीट पर भी भाजपा की बढ़त है। कस्तूरबा नगर से भाजपा के नीरज बैसोया आगे हैं। उन्होंने AAP के नरेश पहलवान 2500 वोट से आगे हैं। शकूर बस्ती सीट से भाजपा के करनैल सिंह आगे हैं, उन्होंने AAP के सत्येन्द्र जैन को 3000 वोट से पीछे छोड़ा हुआ है।

वहीं मुस्लिम वोटों वाली चाँदनी चौकी सीट से AAP को बढ़त मिल रही है। यहाँ से AAP को पुनर्दीप सिंह साहनी कॉन्ग्रेस के मुदित अग्रवाल को पीछे छोड़ा हुआ है। मटिया महल सीट पर भी AAP को बढ़त मिली है। यहाँ AAP के आले मोहम्मद इकबाल ने असीम अहमद खान को 4000 वोट से पीछे किया हैं।

बाबरपुर सीट से गोपाल राय आगे हैं। यहाँ AAP ने भाजपा को 5000 वोट से पीछे छोड़ा हुआ है। VIP सीट करावल से कपिल मिश्रा आगे हैं। यहाँ भी बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट है। कपिल मिश्रा AAP उम्मीदवार से 6 हजार वोटों से आगे हैं।

मुस्लिम वोट वाली सीलमपुर में AAP को थोड़ी बढ़त मिली है। यहाँ से AAP के जुबैर अहमद को भाजपा के अनिल शर्मा से 700 वोटों की बढ़त मिली है। मुस्लिम बहुल सीमापुरी में AAP को थोड़ी बढ़त हासिल है। यहाँ AAP के वीर सिंह धींगन भाजपा की रिंकू से आगे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कंगना रनौत, केतकी चिताले, सुनैना होले… ने जो झेला उसके तो कुणाल कामरा ने अभी दर्शन भी नहीं किए, फिर भी फट गई लिबरलो...

सबसे अधिक दोगलापन तो कुणाल कामरा का ही विक्टिम कार्ड खेलना होगा। आज बोलने की आजादी पर रोने वाला कुणाल कामरा कंगना रनौत का दफ्तर BMC द्वारा गिराए जाने पर अट्टाहास कर रहा था।

राजा का स्वप्न, विद्यापति-ललिता का प्रेम, विश्ववासु की आराधना… नील माधव ही हैं भगवान जगन्नाथ, जानिए कांतिलो के उस मंदिर की कथा जहाँ राष्ट्रपति...

मंदिर के गर्भगृह में भगवान नीलमाधव की मूर्ति के सामने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रद्धा से नतमस्तक हुईं और करीब आधे घंटे पूजा में लीन रहीं।
- विज्ञापन -