Sunday, June 15, 2025
Homeराजनीति₹2100 देने के नाम पर AAP ने भरवाए जो फॉर्म, उनमें से 30 हजार...

₹2100 देने के नाम पर AAP ने भरवाए जो फॉर्म, उनमें से 30 हजार कबाड़ी के पास मिले: BJP अध्यक्ष का आरोप – महिलाओं की पर्सनल डिटेल से किया गया समझौता

सचदेव ने कहा कि जो फॉर्म प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए, वे असली थे और उनमें महिलाओं के पासपोर्ट साइज़ फोटो तक लगे हुए थे।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि वो सरकार बनते ही महिलाओं को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत ₹2100 हर महीने देगी, लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से भरवाए गए फॉर्म कबाड़ी के यहाँ मिले हैं। भाजपा ने आरोप लगाया है कि AAP ने अपनी ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ के तहत महिलाओं से भरवाए गए फॉर्म कचरे में फेंक दिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव ने शनिवार (25 जनवरी 2025) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि लगभग 30,000 भरे हुए फॉर्म तिमारपुर इलाके के कबाड़ियों के पास से मिले हैं। इन फॉर्म्स में महिलाओं की आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक डिटेल्स और अन्य संवेदनशील जानकारी शामिल है। सचदेव के अनुसार, इन फॉर्म्स को तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सूर्य प्रकाश खत्री को एक कबाड़ी ने सौंपा। उन्होंने यह भी दावा किया कि दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे फॉर्म्स बड़ी संख्या में मिल सकते हैं।

सचदेव ने कहा, “दिल्ली महिला सम्मान योजना के तहत फॉर्म भरने वाली महिलाओं की निजी जानकारियाँ खतरे में है। यह जानकारी बैंक धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों में इस्तेमाल हो सकती है। यह न सिर्फ गोपनीयता का उल्लंघन है, बल्कि महिलाओं के साथ धोखा भी है।”

भाजपा ने आरोप लगाया कि AAP ने जनता को झूठे वादों के जरिए भ्रमित किया और महिलाओं की संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखने में फेल रही। सचदेव ने कहा कि जो फॉर्म प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाए गए, वे असली थे और उनमें महिलाओं के पासपोर्ट साइज़ फोटो तक लगे हुए थे।

बता दें कि AAP ने 2024 में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 देने का वादा किया था। इस योजना के तहत महिलाओं से फॉर्म भरवाने का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया था। पार्टी ने दावा किया था कि लगभग 11.5 लाख लोगों ने इस योजना का लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराया था। हालाँकि दिसंबर 2024 में ही दिल्ली सरकार के महिला एवँ बाल विकास विभाग ने साफ कर दिया था कि ऐसी कोई योजना अधिसूचित नहीं है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

इजरायल ने ईरान के फौजी ठिकानों को बनाया निशाना तो कॉन्ग्रेस के भीतर का ‘उम्माह’ जागा, पर उन इजरायली नागरिकों की अर्थी पर हुई...

कॉन्ग्रेस ने इजरायल के ईरान पर किए गए हमले की निंदा की है। हालाँकि पार्टी ने ईरान के इजरायल पर किए गए हमले को अनदेखा किया है।

जब खालिस्तानी आतंकियों ने 110 हिंदुओं की ली जान, 2 ट्रेनों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियाँ: 34 साल पहले का लुधियाना नरसंहार, गृह मंत्री की...

साल 1991 में खालिस्तानी आतंकवादियों ने ट्रेनों पर हमला कर 110 यात्रियों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकतर हिंदू थे।
- विज्ञापन -