HomeराजनीतिVIDEO: बेगूसराय में कन्हैया को दिखाए काले झंडे, वामपंथी गुंडों ने घर में घुसकर...

VIDEO: बेगूसराय में कन्हैया को दिखाए काले झंडे, वामपंथी गुंडों ने घर में घुसकर की मारपीट

विरोध और घृणा की राजनीति करने वालों से अपना विरोध बर्दास्त नहीं हुआ। कन्‍हैया के समर्थकों ने काले झंडे दिखाने आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके अलावा कई लोगों के घर में घुसकर भी कन्हैया समर्थकों द्वारा मारपीट की गई।

लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार का बेगूसराय सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। CPI ने यहाँ से कन्‍हैया कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। कन्‍हैया कुमार ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का प्रमुख चेहरा हैं। वह देशविरोधी नारों का आरोप झेल रहे हैं। कहते हैं कि पुराने कर्म फल देते हैं शायद यही कारण होगा कि उनके पुराने ‘कर्मों’ की तपिश जब-तब उन्हें झुलसा जाती है।

उनके ‘देश-द्रोही’ विचारों के कारण बेगूसराय में पहले भी उनका विरोध किया गया था। आज फिर ऐसी ही एक रैली में कन्‍हैया कुमार का कुछ स्थानीय लोगों द्वारा किया गया। गाँव वालों ने कन्‍हैया कुमार का विरोध करते हुए काले झंडे दिखाए। इसके बाद मामला गरमा गया और कन्‍हैया कुमार के समर्थकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विरोध और घृणा की राजनीति करने वालों से अपना विरोध बर्दास्त नहीं हुआ।

यह घटना उस समय हुई जब कन्हैया गढ़पुरा प्रखंड के कोरए गाँव से गुजर रहे थे। विरोध करने वाले लोगों और कन्‍हैया के समर्थकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्टों में तो यह भी कहा गया कि कन्‍हैया के समर्थकों ने काले झंडे दिखाने आए लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके अलावा कई लोगों के घर में घुसकर भी कन्हैया समर्थकों द्वारा मारपीट की गई।

बता दें कि बेगूसराय सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है। इस सीट पर बीजेपी ने गिरिराज सिंह को उतारा है तो महागठबंधन ने इस सीट से तनवीर हसन को अपना चेहरा बनाया है। पिछले दिनों महागठबंधन के मंच से भी कन्हैया कुमार को देशद्रोही कहा गया था, जिस पर वामपंथी धड़े में आक्रोश की लहर है। वहीं बेगूसराय की जनता भी उनके ‘देशविरोधी’ विचारों की वजह से उनसे नाराज़ चल रही है, जिससे चुनाव प्रचार के दौरान झड़प और हाथापाई की खबरें भी आ रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -