Homeराजनीतिकेजरीवाल उनके मंत्रियों का लाखों का इलाज बाहर से और जनता जाए मोहल्ला क्लीनिक:...

केजरीवाल उनके मंत्रियों का लाखों का इलाज बाहर से और जनता जाए मोहल्ला क्लीनिक: कपिल मिश्रा

"केजरीवाल के पूरे मन्त्रिमण्डल में किसी भी मंत्री के परिवार में भी कोई बीमार पड़ा तो ईलाज दिल्ली के बाहर करवाया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तक के घर वालो ने लाखों रुपए का ईलाज बाहर करवाया, अपने बच्चों के लिए जिस हेल्थ मॉडल पर भरोसा नहीं उसे हमारे बच्चों पर थोपा जा रहा हैं।"

दिल्ली सरकार के पाँच साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री केजरीवाल अक्सर मोहल्ला क्लीनिक का महिमामंडन करते नहीं थकते। ये अलग बात है कि उन्ही की पार्टी से विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने केजरीवाल और उनके मंत्रियों पर दिल्ली सरकार के इसी दावे को लेकर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि केजरीवाल और उनके मंत्री अपने इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाखों खर्च कर देते हैं। एक आरटीआई के हवाले से कपिल मिश्रा ने बताया कि अब तक इस सिलसिले में जनता से वसूले गए टैक्स से करीब 50 लाख रूपए खर्च किए गए हैं।

https://platform.twitter.com/widgets.js

अपने ट्वीट से इस मामले के ज़रिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कपिल मिश्रा ने लिखा, “केजरीवाल के पूरे मन्त्रिमण्डल में किसी भी मंत्री के परिवार में भी कोई बीमार पड़ा तो ईलाज दिल्ली के बाहर करवाया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तक के घर वालो ने लाखों रुपए का ईलाज बाहर करवाया, अपने बच्चों के लिए जिस हेल्थ मॉडल पर भरोसा नहीं उसे हमारे बच्चों पर थोपा जा रहा हैं।”

https://platform.twitter.com/widgets.js

बता दें कि कपिल मिश्र ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक की बजाय केजरीवाल और उनके मंत्री इलाज कराने विदेश जा रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने बताया, “जब आम लोगों के इलाज की बात आती है केजरीवाल उन्हें मोहल्ला क्लीनिक या फिर सरकारी अस्पताल जाने को कहते हैं। दिल्ली सरकार अपनी स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रचार करने में ही करोड़ों खर्च कर देती है। लेकिन अगर स्वास्थ्य सुविधाएँ असल में अच्छी हैं तो फिर ये लोग अपने खुद के बच्चों या परिवार वालों को इन जगहों पर क्यों नहीं भेजते, न ही दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में भेजते हैं। अकेले केजरीवाल और उनके परिवार ने दिल्ली के बाहर इलाज करवाने में अब तक 13 लाख रूपए खर्च कर डाले। यही हाल मनीष सिसोदिया का भी है। सतेन्द्र जैन के परिवार को दिल्ली सरकार के खर्चे पर दिल्ली से बाहर भेजा जाता है। पिछले पाँच साल में दिल्ली के मंत्रियों और उनके परिवारों पर तकरीबन 50 लाख रूपए की मोटी रकम खर्च की गई।”

कपिल मिश्रा ने बताया कि यह जानकारी उन्होंने आरटीआई के ज़रिए हासिल की, इसका मतलब है वे खुद अपनी मोहल्ला क्लीनिक और स्वास्थ्य सेवाओं का असल हाल जानते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।

आज से आरंभ हुआ चातुर्मास: 120 दिनों तक योगनिद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन; जानें- इन महीनों में कैसा हो...

आज से शुरू चातुर्मास। विष्णु की योगनिद्रा तक शिव संभालेंगे सृष्टि का संचालन। जानें 120 दिनों का धार्मिक महत्व। माँगलिक कार्यों पर विराम।
- विज्ञापन -