Homeराजनीति'लालू यादव साल भर से दिल्ली में बंधक... लोग नाजायज फायदा उठा रहे' -...

‘लालू यादव साल भर से दिल्ली में बंधक… लोग नाजायज फायदा उठा रहे’ – तेजस्वी पर तेज प्रताप का हमला?

''सब जानता है कि ऐसे कौन लोग हैं, उनका नाम लेने से कोई फायदा नहीं है। मेरे पिता बीमार चल रहे हैं, इसलिए हम कोई प्रेशर नहीं देना चाहते हैं लेकिन कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं।"

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने इशारों-इशारों में अपने छोटे भाई तेजस्वी पर हमला बोला है। तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। इसी कारण से राष्ट्रीय जनता दल के कुछ लोगों ने उनके पिता (सजायाफ्ता अपराधी लालू यादव) को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा हुआ है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि उनके पिता को जेल से बाहर आए साल भर का समय हो चुका है, मगर उनको अभी तक दिल्ली में ही रखा गया है। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने किसी का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा, ”सब जानता है कि ऐसे कौन लोग हैं, उनका नाम लेने से कोई फायदा नहीं है।”

तेज प्रताप ने पटना में अपने नवगठित संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की आयोजित कार्यशाला में शनिवार (2 अक्टूबर 2021) को यह बात कही। कार्यशाला का आयोजन ‘राजनीति सीखो, नेतृत्व करो’ विषय पर किया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज प्रताप अपने पिता को पटना लेकर आना चाहते हैं और उन्हें अपने साथ रखना चाहते हैं, मगर कुछ लोग उनके पिता को आने नहीं दे रहे हैं। उन्हें दिल्ली में बंधक बना कर रखा है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजद को जनता से दूर कर दिया गया है। उनके अनुसार पिता लालू यादव रहते थे तो उनके घर का दरवाजा जनता के लिए खुला रहता था। वह जनता से मिलते थे। लेकिन, अब कुछ लोगों ने क्या किया? वो चाहते हैं कि जनता पार्टी (राजद) से दूर रहे।

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “पार्टी में जो कुछ हो रहा है उससे संगठन बढ़ेगा नहीं, बल्कि टूट जाएगा। इस तरह से काम नहीं चलने वाला है। मेरे पिता बीमार चल रहे हैं इसलिए हम कोई प्रेशर नहीं देना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठा रहे हैं।”

इससे पहले भी दोनों भाइयों के बीच मतभेद की खबरें सामने चुकी हैं। तेज प्रताप के नए आरोपों से यह साफ जाहिर होता है कि उनके और तेजस्वी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बता दें कि चारा घोटाले में सजा पाने वाला लालू प्रसाद यादव इन दिनों जमानत पर है। साल भर से लालू यादव नाम का अपराधी दिल्ली में ही रह रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।

नदी जोड़ो मेगा प्रोजेक्ट Part II: बुंदेलखंड को केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना की सबसे ज्यादा जरूरत क्यों?

भारत सरकार ने राज्यसभा में कहा कि भारत के अतिमहत्वाकांक्षी नदी जोड़ो परियोजना में शीर्ष पर केन-बेतवा नदी लिंक प्रोजेक्ट है।
- विज्ञापन -