Homeराजनीतिवायरल वीडियो: 'दस जूते मारो BJP नेताओं को, कहो तुम नहीं लड़ रहे मा#@^&...

वायरल वीडियो: ‘दस जूते मारो BJP नेताओं को, कहो तुम नहीं लड़ रहे मा#@^& , राजभर का शर्मनाक बयान

हाल ही में राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उनकी पार्टी ने भी प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया है।

भाजपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा नेता अनूप सिंह चंदन ने ये शिकायत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने के लिए हसरतगंज कोतवाली पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। ओमप्रकाश राजभर ने कल (मई 17, 2019) प्रचार के दौरान गाजीपुर में मंच से भाजपा के नेताओं को गाली देने के साथ ही उनको दस-दस जूता मारने को कहा। राजभर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। ओमप्रकाश राजभर का आरोप है कि बीजेपी नेता यह कहकर प्रचार कर रहे हैं कि एसबीएसपी और बीजेपी का गठबंधन है और राजभर की पार्टी का प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ रहा है।

गौरतलब है कि, हाल ही में राजभर ने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। उनकी पार्टी ने भी प्रदेश में भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया है। ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि भाजपा अपने वायदे पर खरी नहीं उतर सकी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमें अलग से चुनाव लड़ने के लिए मजबूर किया। सत्ता में रहकर उन्होंने गरीबों के लिए जमकर लड़ाई लड़ी, उपेक्षित जातियों के लिए आरक्षण की माँग की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

फेसबुक पर लोगों ने शेयर किया वीडियो जिसमें वो गाली दे रहे हैं

इसके साथ ही राजभर ने लोकसभा चुनाव में सीट बँटवारे की बात करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव चिह्न पर एक सीट से चुनाव लड़ने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने सुभासपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ने की शर्त रखी। जिसके लिए सीएम योगी तैयार नहीं हुए। जिसके बाद ओमप्रकाश ने भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -