Homeराजनीतिमहाराष्ट्र: NCP उम्मीदवार नमिता मुंदड़ा BJP में शामिल, पवार ने खुद किया था नाम...

महाराष्ट्र: NCP उम्मीदवार नमिता मुंदड़ा BJP में शामिल, पवार ने खुद किया था नाम का ऐलान

नमिता एनसीपी की अहम नेताओं में शामिल रही हैं। उनकी सास विमल मुंदडा पूर्ववर्ती कॉन्ग्रेस एनसीपी सरकार में मंत्री थीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में नमिता को कैज सीट से बीजेपी की संगीता थॉम्ब्रे से हार का सामना करना पड़ा था।

अक्टूबर में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन, कॉन्ग्रेस और उसकी सहयोगी राष्ट्रवादी कॉन्ग्रेस पार्टी (एनसीपी) से नेताओं के जाने का सिलसिला ​थम नहीं रहा है। अब तो वे लोग भी पार्टी छोड़ने लगे हैं जिन्हें चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया था।

इस कड़ी में पहला नाम नमिता मुंदड़ा का है। उन्हें एनसीपी ने बीड के कैज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया था। नमिता सोमवार (सितंबर 30, 2019) को बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्होंने पंकजा मुंडे की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

नमिता का जाना एनसीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी उम्मीदवारी की घोषणा खुद पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने की थी। राकांपा से इस्तीफा देने के बाद मुंदडा ने लोकसभा सांसद प्रीतम मुंडे और राज्य मंत्री पंकजा मुंडे की उपस्थिति में बीड जिले में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

नमिता एनसीपी की अहम नेताओं में शामिल रही हैं। उनकी सास विमल मुंदडा पूर्ववर्ती कॉन्ग्रेस एनसीपी सरकार में मंत्री थीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में नमिता को कैज सीट से बीजेपी की संगीता थॉम्ब्रे से हार का सामना करना पड़ा था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएँगे और मतगणना 24 तारीख को होगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -