Homeराजनीतिविदेश से आए थे ब्राह्मण...इस देश को हिंदुस्तान की जगह भारत कहें मुस्लिम: उद्धव...

विदेश से आए थे ब्राह्मण…इस देश को हिंदुस्तान की जगह भारत कहें मुस्लिम: उद्धव ठाकरे के कॉन्ग्रेसी मंत्री

"मैं मुस्लिमों को बताना चाहूँगा कि अगर आप बाबासाहेब को अपना नेता मानते, उनकी सोच के साथ आगे बढ़े होते और इस देश को हिंदुस्तान कहना बंद कर देते, तो आज ऐसा नहीं होता। आपके पास मौका है आज से खुद को भारतीय कहें और देश को हिंदुस्तान कहना बंद कर दें।"

सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते-करते नितिन राउत ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित टिप्पणी की है। राउत महाराष्ट्र की उद्धव सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं। कॉन्ग्रेस के एससी विभाग के अध्यक्ष भी। उन्होंने कहा है कि ब्राह्मण खुद विदेश से आए हैं। वे दूसरों को पहचान पत्र दिखाने के बारे में क्या सिखाएँगे। राउत ने यह बात आठ मार्च को नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान कही। इस कार्यक्रम का आयोजन फुले, साहू, आंबेडकर विचार संरक्षण समिति की ओर से किया गया था।

राउत ने NPR लागू नहीं होने देने की चेतावनी दी। कहा कि इसे तभी लागू होने दिया जाएगा जब वही प्रावधान बने रहेंगे जो कॉन्ग्रेस पार्टी 2010 में लेकर आई थी। उन्होंने कहा कि यदि आप मुझसे मेरे दादा का प्रमाण-पत्र दिखाने के लिए कहते हैं, तो मैं आपको दिखा सकता हूॅं। डॉ आंबेडकर ने मुझे दलित होने के बावजूद शिक्षा प्राप्त करने का अवसर दिया था। इसलिए, मैं अपने दादाजी का प्रमाण-पत्र ला सकता हूं। लेकिन उनका क्या, जिन्हें अच्छी शिक्षा का अवसर नहीं मिल सका? वो ब्राह्मण जो स्वयं बाहर से आए थे, वो अब हमें ज्ञान दे रहे हैं, तो मैं ऐसा कभी नहीं होने दूँगा।

राउत ने कहा कि देश के मुस्लिम उस हालत में नहीं रह रहे होते, जिस हालत में आज हैं। वे बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चले जिन्होंने हिंदुस्तान के बजाय भारत कहा। राउत ने कहा कि जब साउथबोरो कमीशन भारत आया, तो बाबासाहेब ने उनके सामने अपील दायर की। उस समय, बाबासाहेब से पूछा गया कि आप किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?

उस समय बाबासाहेब ने कहा, मैं पहले भी एक भारतीय हूँ और अंत में भी एक भारतीय ही हूँ। मैं मुस्लिमों को बताना चाहूँगा कि अगर आप बाबासाहेब को अपना नेता मानते, उनकी सोच के साथ आगे बढ़े होते और इस देश को हिंदुस्तान कहना बंद कर देते, तो आज ऐसा नहीं होता। आज आपके पास मौका है और मैं आपसे अपील करता हूँ कि आप आज से खुद को भारतीय कहें और देश को हिंदुस्तान कहना बंद कर दें।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुलझा धर्मांतरण विवाद, 26 परिवारों ने घर वापसी: पढ़ें- साय सरकार ने मिशनरियों पर कैसे कसी नकेल, पहले कॉन्ग्रेस देती...

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के भरंडा-खड़का गाँव में धर्मांतरण विवाद प्रशासनिक मध्यस्थता से सुलझा। परिवारों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों से की घर वापसी।

गया में मोमोज खिलाकर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला रेहान गिरफ्तार, दिल्ली तक पहुँची पुलिस: ग्राउंड रिपोर्ट में पढ़ें पूरी ट्रेन...

बिहार के गया में मोमोज खिलाकर युवतियों और नाबालिग के अश्लील वीडियो बनाने वाले मोहम्मद रेहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- विज्ञापन -