Homeराजनीतिसोनू सूद की बहन मालविका सच्चर ने थामा कॉन्ग्रेस का दामन, मोगा से विधानसभा...

सोनू सूद की बहन मालविका सच्चर ने थामा कॉन्ग्रेस का दामन, मोगा से विधानसभा प्रत्याशी बनाने का ऐलान जल्द

मालविका सूद के पति गौतम सच्चर भी चैरिटी संस्थाओं में सक्रिय हैं। मालविका का कहना है कि उनके भीतर पंजाबियत है और हमारा परिवार किसी को दर्द में नहीं देख सकता है।

अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका ने कॉन्ग्रेस का दामन थाम लिया है। पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्हें मोगा से उतारे जाने की संभावना है। मालविका सूद सच्चर ने शनिवार (8 जनवरी, 2022) की देर शाम कॉन्ग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। राज्य में विधानसभा चुनाव के ऐलान हो चुके हैं। 14 फरवरी को एक चरण में मतदान और 10 मार्च को चुनाव परिणाम की तारीख़ तय की गई है। पार्टी के जिला प्रभारी कमलजीत सिंह बराड़ ने मालविका सूद सच्चर के कॉन्ग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की

तीन भाई बहनों में सबसे छोटी मालविका अपने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। वहीं सोनू सूद की बड़ी बहन मोनिका शर्मा फार्मास्यूटिकल क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं और अमेरिका में रह रही हैं। मालविका पेशे से कम्प्यूटर इंजीनियर हैं, जो मोगा में आइलेट्स कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। ये कोचिंग संस्थान ज़रूरतमंद छात्राओं को मुफ्त में पढ़ाई की सुविधा देने का दावा करता है। उनकी माँ का 2007 में और पिता का 2016 में निधन हो गया था।

मालविका सूद के पति गौतम सच्चर भी चैरिटी संस्थाओं में सक्रिय हैं। मालविका का कहना है कि उनके भीतर पंजाबियत है और हमारा परिवार किसी को दर्द में नहीं देख सकता है, इसीलिए हमने कोविड-19 काल में गरीबों की मदद की। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार (10 जनवरी, 2022) को कॉन्ग्रेस पार्टी की तरफ से ये ऐलान किया जाएगा कि मोगा से वो विधानसभा उम्मीदवार होंगी। सोनू सूद खुद राजनीति में आने से इनकार कर चुके हैं, लेकिन अपनी बहन के साथ अक्सर दिखते हैं

भारत निर्वाचन आयोग ने सोनू सूद को पंजाब के चुनाव आइकॉन के रूप में नियुक्त किया था, लेकिन उनके परिवार के राजनीति में सक्रिय होने के कारण अब इस फैसले को रद्द कर दिया गया है। लगभग एक साल पहले उन्हें चुनाव आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि 4 जनवरी को ही ये फैसला वापस ले लिया गया है। सोनू सूद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि वो दो दलों की तरफ से राज्यसभा सांसद की पेशकश ठुकरा चुके हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -