Homeराजनीतिइधर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सोनिया गाँधी से ED कर रही थी सवाल, उधर...

इधर मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर सोनिया गाँधी से ED कर रही थी सवाल, उधर वाहनों को फूँक रहे थे कॉन्ग्रेसी: हिंसक प्रदर्शन से नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ का विरोध

विरोध-प्रदर्शनों की शुरुआत सोनिया गाँधी के ईडी दफ्तर पहुँचने से पहले ही हो गई थी। संसद में भी कॉन्ग्रेस ने हंगामा किया था।

नेशनल हेराल्ड (National Herald) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी (Soniya Gandhi) की आज (21 जुलाई 2022) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेशी हुई। दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने 25 जुलाई को उन्हें फिर से तलब किया है। पूछताछ के विरोध में देश के कई हिस्सों में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिंसक प्रदर्शन किया।

कर्नाटक के बेंगलुरु में कई स्थानों पर कॉन्ग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बेंगलुरु के शांतिनगर में ईडी कार्यालय के सामने युवा कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक कार में आग लगा दी।

बेंगलुरु के डीसीपी सेंट्रल आर श्रीनिवास गौड़ा ने बताया कि शेषाद्रिपुरम और शांतिनगर से वाहन में आग लगाने की कोशिश किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

दिल्ली में कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका और रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। समाचार एजेंसी एएनआई ने कॉन्ग्रेसियों द्वारा किए गए हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। इनमें आप देख सकते हैं कि किस तरह प्रदर्शनकारी कॉग्रेस नेता सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी का पोस्टर हाथों में लेकर वाहनों को आग के ​हवाले कर रहे हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचा रहे हैं।

वहीं, हैदराबाद के बशीरबाग में तेलंगाना कॉन्ग्रेस के नेताओं (Telangana Congress Leaders Protests) ने सोनिया गाँधी के समर्थन में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर के पास मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया और एक स्कूटर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और भाजपा के खिलाफ नारे भी लगाए।

देश के कई अन्य हिस्सों से भी कॉन्ग्रेसियों द्वारा यातायात जाम करने और छिटपुट हिंसा-आगजनी की खबर है। विरोध-प्रदर्शनों की शुरुआत सोनिया गाँधी के ईडी दफ्तर पहुँचने से पहले ही हो गई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पुलिस ने विरोध के कारण हिरासत में ले लिया था। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा कि ED नेताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि ED के अधिकारियों को सोनिया गाँधी से पूछताछ के लिए उनके घर जाना चाहिए था। उधर लोकसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विरोध-प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, “कानून के समक्ष सब बराबर है। क्या कॉन्ग्रेस अध्यक्ष कोई महामानव हैं?” गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गाँधी से ईडी की पूछताछ के वक्त भी कॉन्ग्रेस ने सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -