Homeराजनीतिउद्धव के मंत्री नवाब मलिक के भाई ने ग़रीब मजदूरों को लात-घूसों से पीटा,...

उद्धव के मंत्री नवाब मलिक के भाई ने ग़रीब मजदूरों को लात-घूसों से पीटा, देखें वीडियो

कप्तान सड़क पर काम कर रहे मजदूरों के पास पहुँचे और उनसे पूछा- "क्या कर रहे हो? कहाँ से आए हो?" इसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। कप्तान उनसे पूछने लगे कि क्या उनके पास काम करने की इजाजत है?

उद्धव ठाकरे कैबिनेट में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक ने मजूदरों की पिटाई की है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद लोगों ने मंत्री के भाई की इस करतूत की आलोचना की। नवाब उद्धव कैबिनेट में मंत्री हैं। वो एनसीपी की मुंबई यूनिट के अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनके भाई कप्तान मलिक द्वारा मजदूरों को लात-घूसों से मारने का वीडियो वायरल होना उद्धव ठाकरे के लिए भी चिंता का सबब बन सकता है।

बता दें कि राज्य में शिवसेना, कॉन्ग्रेस और एनसीपी के गठजोड़ में नवाब मलिक ने अहम भूमिका निभाई थी। एनसीपी उन्हें राज्य के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे के रूप में पेश करती रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मजदूर हाथ जोड़ कर मिन्नतें कर रहे हैं कि कप्तान उन्हें न पीटें, लेकिन फिर भी उनकी पिटाई की जा रही है। वीडियो को यहाँ देखें:

कप्तान मलिक ने ग़रीब मजदूरों से पूछा कि उनका ‘वर्क ऑर्डर’ कहाँ है और उनकी पिटाई शुरू कर दी। अभी इस मुद्दे पर उनके भाई नवाब मलिक का कोई बयान नहीं आया है। कप्तान सड़क पर काम कर रहे मजदूरों के पास पहुँचे और उनसे पूछा- “क्या कर रहे हो? कहाँ से आए हो?” इसके बाद उन्होंने उनकी पिटाई शुरू कर दी। कप्तान उनसे पूछने लगे कि क्या उनके पास काम करने की इजाजत है?

कप्तान मलिक ने बाद में अपनी करतूत को जायज भी ठहराया। उन्होंने कहा कि ये मजूदर बिना अनुमति सड़कों को खोदते हैं। उन्होंने कहा कि इन मजदूरों के पास अनुमति का कोई सबूत नहीं था। उन्होंने दावा किया कि ये मजदूर बीएमसी को नुकसान पहुँचा रहे हैं। कप्तान ने कहा कि ये वीडियो एक महीने पहले का है। वीडियो कुर्ला इलाक़े का है। नवाब मलिक अनुशान्ति नगर जीत कर विधायक बने हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘श्मशान का भी व्यवसाय’… ईशा फाउंडेशन को पटना में एशिया के सबसे बड़े शवदाह गृह के संचालन की जिम्मेदारी मिलने पर हंगामा, जानें- ऑपइंडिया...

पटना के बांसघाट शवदाह गृह को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए सरकार ने ईशा फाउंडेशन को जिम्मेदारी क्यों दी और क्या हैं सुविधाएँ।

वेनेजुएला में तबाही के बाद भारत के ‘भूदेव’ की आई याद, हिमालयी क्षेत्रों में तैनात ये सिस्टम बचा सकता है लाखों की जान: समझें...

भूकंप की जानकारी देने के लिए आईआईटी रुड़की ने एक अत्याधुनिक भूकंप अर्ली वॉर्निंग मोबाइल ऐप और सिस्टम ‘भूदेव’ तैयार किया है।
- विज्ञापन -