HomeराजनीतिBreaking News: NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी

Breaking News: NDA संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी

लोकसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ ले सकते हैं। शपथ से पहले पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएँगे, लेकिन उससे पहले वह अपने गृह राज्य गुजरात जाएँगे।

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी संसदीय दल के नेता के रूप में नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव का राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने समर्थन किया। इसके बाद औपचारिक रूप से अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने जाने की घोषणा की।

बीजेपी संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद नरेंद्र मोदी ने पार्टी संरक्षक लालकृष्ण आडवाणी से आशीर्वाद लिया।

लोकसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। एक बार फिर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 30 मई को शपथ ले सकते हैं। शपथ से पहले पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएँगे, लेकिन उससे पहले वह अपने गृह राज्य गुजरात जाएँगे। यहाँ मोदी अपनी माँ से जीत का आशीर्वाद लेने भी जाएँगे। इससे पहले शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा था। इस इस्तीफे को राष्ट्रपति कोविंद ने मंजूर कर लिया और लोकसभा को भंग कर दिया। राष्ट्रपति ने 16वीं लोकसभा भंग कर दी है।

इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए एनडीए गठबंधन के सभी दलों के नेता पहुँचे हैं। अमित शाह, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह समेत सभी नेता मौजूद हैं।

यह बैठक संसद के सेंट्रल हॉल में शाम 5 बजे शुरु हुई। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 303 सीटें मिली हैं और राजग (एनडीए) गठगबंधन को 353 सीटें हासिल हुई है। बैठक में शामिल होने के लिए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुँचे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -