Homeराजनीतिराहुल गाँधी से ED पूछताछ के विरोध में 'थूक जिहाद': महिला कॉन्ग्रेस अध्यक्ष ने...

राहुल गाँधी से ED पूछताछ के विरोध में ‘थूक जिहाद’: महिला कॉन्ग्रेस अध्यक्ष ने सुरक्षाकर्मियों पर थूका, रेणुका चौधरी-अलका लांबा के बाद एक और नेत्री बेकाबू

नेट्टा के थूक फेंकने की यह हरकत वीडियो में स्पष्ट रिकॉर्ड हुई है। वीडियो को देखने के बाद लोग कह इन्हें 'थूक गैंग' बता रहे हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि नेट्टा का कोविड चेक अप होना चाहिए।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल गाँधी से चल रही प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के बीच कॉन्ग्रेसियों द्वारा लगातार सड़कों पर हंगामा जारी हो रखा है। इस बीच ऑल इंडिया महिला कॉन्ग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह सुरक्षाकर्मियों पर थूक रही हैं।

आजतक पत्रकार शुभांकर मिश्रा द्वारा शेयर की गई वीडियो में देख सकते हैं कि महिला सुरक्षाकर्मी नेट्टा को गाड़ी में बैठा रही हैं जबकि नेट्टा वाहन के दरवाजे पर खड़े होकर उनके ऊपर थूक रही हैं। नेट्टा के थूक फेंकने की यह हरकत वीडियो में स्पष्ट रिकॉर्ड हुई है। वीडियो को देखने के बाद लोग कह इन्हें ‘थूक गैंग’ बता रहे हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि नेट्टा का कोविड चेक अप होना चाहिए

नेट्टा डिसूजा का वीडियो सामने आने से पहले कॉन्ग्रेस की कुछ और महिला नेत्रियों का वीडियो सामने आया था। एक वीडियो में अलका लांबा पुलिस के सामने सड़क पर अजीबोगरीब ढंग से रोते-चिल्लाते दिखी थीं। उन्होंने पुलिसकर्मी को हाथ पीछे करके कहा था कि अब उन्हें कहा जाएगा कि उन्होंने वर्दी पर हाथ डाल दिया जबकि ये सब तो वह खुद को बचाने के लिए कर रही हैं।

अलका और नेट्टा की तरह ही एक और कॉन्ग्रेस की वरिष्ठ महिला नेता हैं जो कुछ दिन पहले अपनी हरकत के कारण चर्चा में आई। नाम है- रेणुका चौधरी। रेणुका का पिछले दिनों पुलिस से बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ था। हैदराबाद में पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान वह एक पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ते हुए नजर आ रही थीं। उस दौरान 7-8 महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर काबूल किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -