Homeराजनीतिमहिलाएँ लकड़ियाँ काटती थीं, अब उनके पास है उज्जवला गैस: मोदी सरकार की तारीफ...

महिलाएँ लकड़ियाँ काटती थीं, अब उनके पास है उज्जवला गैस: मोदी सरकार की तारीफ में PDP सांसद ने कहा- जो हुआ वो कहना चाहिए

"मैंने देखा है कि जो उज्जवला स्कीम है या बाकी स्कीम है। मैं जब कमेटी का चेयरमैन था तो हमें साल में 5 लाख रुपए मिलते थे। आज वहाँ बैठे लोग कहते हैं कि उन्हें 5 करोड़ रुपया मिला। इसी तरह गैस का। कल तक हमारी लेडीज जंगल से लकड़ी लाती थीं। आज उनके घरों में भी गैस है। जो काम हुआ वो कहना चाहिए।”

मोदी सरकार की नीतियों के मुरीद केवल मोदी समर्थक नहीं है- इस बात को आज पॉपुलर डेमोक्रेटिक फ्रंट (PDP/ पीडीरी) के नेता मीर मोहम्मद फयाज ने संसद में साबित कर दिया। फयाज ने पिछले 6 साल में मोदी सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं की तारीफ करते हुए बताया कि इसका फायदा जम्मू कश्मीर को और वहाँ की महिलाओं को कितना-कितना हुआ।

पीडीपी सांसद मीर मोहम्मद फयाज ने उज्जवला योजना की तारीफ करते हुए कहा, “मैंने देखा है कि जो उज्जवला स्कीम है या बाकी स्कीम है। मैं जब कमेटी का चेयरमैन था तो हमें साल में 5 लाख रुपए मिलते थे। आज वहाँ बैठे लोग कहते हैं कि उन्हें 5 करोड़ रुपया मिला। जो हुआ वो कहना चाहिए। इसी तरह गैस का। कल तक हमारी लेडीज जंगल से लकड़ी लाती थीं। आज उनके घरों में भी गैस है। जो काम हुआ वो कहना चाहिए।”

फयाज ने इस दौरान कई भाजपा नेताओं के नाम लेकर उनका आभार व्यक्त किया। वह बोले, “यहाँ पर पीयूष गोयल हैं। अरुण जेटली थे। जेपी नड्डा थे। प्रधानमंत्री हैं। सभी ने हमारा साथ दिया। जब भी हम अपने स्टेट के मसले लेकर इनके पास गए इन लोगों ने कभी हमें मना नहीं किया। अगर कभी प्रॉब्लम हुई तो वो जो हमारे स्टेट में हमारे लोग बैठे हैं, जो ब्यूरोक्रेट्स है उनके कारण हुई। यहाँ से हमें कभी किसी चीज से मना नहीं किया गया। उसके लिए मैं इन सभी का शुक्रियादा करता हूँ।”

मीर मोहम्मद फैयाज ने विदाई के दौरान राज्यसभा में काम करने को बहुत बड़ा तजुर्बा बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहाँ से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उन्होंने अपने मुल्क के लिए काम किया। उसका झंडा बुलंद किया। मगर उन्हें दुख तब होता है जब उन्हें देशद्रोही कहा जाता है।

वह बताते हैं कि जब जब जम्मू कश्मीर के बारे में फैसला लिया गया उस समय के प्रधानमंत्री ने जो कहा हमने अमल किया। अभी आज हमारे प्रधानमंत्री ने चुनाव की बात कही तो वहाँ लोग निकले। जो हुआ वो कहना चाहिए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -