Homeराजनीतिप्रियंका गाँधी ने खाली कर दिया लोधी एस्‍टेट वाला सरकारी बंगला, 01 अगस्त की...

प्रियंका गाँधी ने खाली कर दिया लोधी एस्‍टेट वाला सरकारी बंगला, 01 अगस्त की थी डेडलाइन

1) प्रियंका गाँधी पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएँगी और लखनऊ में रहेंगी। या 2) प्रियंका गाँधी को पूरे देश की राजनीति पर नजर रखनी है, इसीलिए उन्होंने दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम में घर लिया है। - यह दो कयास फिलहाल चल रहे हैं।

कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने लोधी एस्टेट में केंद्र सरकार द्वारा आवंटित आवास खाली कर दिया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नई दिल्ली स्थित सरकारी बंगला 01 अगस्त तक खाली करने को कहा था। उनकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास 35 लोधी एस्टेट खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती।

बताया जा रहा है कि प्रियंका गाँधी पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी होने की वजह से अब ज्यादा समय राज्य में बिताएँगी और लखनऊ में गोखले मार्ग स्थिति शीला कौल के आवास में रहेंगी। यह मकान खाली पड़ा है और फिलहाल इसकी मरम्मत और रंगाई-पुताई का काम चल रहा है।

शीला कौल देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की भाभी थीं। वह केंद्रीय मंत्री औेर राज्यपाल भी रहीं। साल 2015 में उनका निधन हो गया था। केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में कॉन्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी और उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।

वहीं, कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अब प्रियंका गाँधी को पूरे देश की राजनीति पर नजर रखनी है, इसीलिए उन्होंने दिल्ली के नजदीक गुरुग्राम में घर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्‍होंने गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में फ्लैट लिया है जबकि, इससे पहले उनके लखनऊ में शिफ्ट होने की खबरें सामने आई थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -