Homeराजनीति'राहुल गाँधी FIFA मैच देख रहे हैं और चुनावों में पार्टी फुटबॉल बन गई':...

‘राहुल गाँधी FIFA मैच देख रहे हैं और चुनावों में पार्टी फुटबॉल बन गई’: MCD चुनावों में कॉन्ग्रेस का सूपड़ा साफ़, अपने नेता भी सुना रहे खरी-खोटी

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी राजस्थान में हैं। वे कोटा में मोरक्को बनाम स्पेन के बीच खेले जा रहे फुटबॉल मैच का एक बड़े स्क्रीन पर आनंद लेते नजर आए। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

दिल्ली के MCD चुनावों में कॉन्ग्रेस की दुर्गति हो गई है। उसे सिर्फ 09 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। उधर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत देश भर में घूम रहे हैं। वे ना तो गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान दिखे और ना ही दिल्ली के MCD चुनावों को उन्होंने महत्व दिया।

भारत जोड़ो यात्रा पर निकले राहुल गाँधी का मंगलवार (6 दिसंबर 2022) को एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे कॉन्ग्रेस के अन्य नेताओं के साथ एक ग्राउंड में फुटबॉल मैच का आनंद लेते नजर आए। इसको लेकर कॉन्ग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने राहुल गाँधी पर तंज कसा।

आचार्य प्रमोद ने लिखा, “MCD का ‘रिजल्ट’ भी देखना चाहिए।” दरअसल, बुधवार (7 दिसंबर 2022) को दिल्ली MCD चुनावों की मतगणना थी। इसमें कॉन्ग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रमोद ने यह कटाक्ष किया।

टीवी9 के एक शो के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं एंकर अमिताभ अग्निहोत्री ने कहा, “राहुल जी आराम के क्षणों में FIFA का मैच देख रहे थे। हमने कहा MCD का भी चुनाव देख लेते। यहाँ पूरी पार्टी फुटबॉल हो गई और वे FIFA देख रहे हैं।”

राहुल गाँधी के नेतृत्व में जिस तरह से कॉन्ग्रेस की दुर्गति हुई, उसके बाद उन्होंने लगता है कि चुनावों को महत्व देना ही छोड़ दिया है। उनके लिए चुनाव सिर्फ मोह-माया जैसा अब रह गया है। वे निर्विकार एवं साक्षी भाव से सिर्फ कर्म किए जा रहे हैं और राजनीति एवं चुनाव के आडंबर में फँसना ही नहीं चाहते। इसलिए चुनावों के मौसम में भी राजनीति से विमुख होकर सिर्फ आनंद में लिप्त हैं।

वे गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के दौरान भी ना नजर आए और ना ही एक शब्द बोले। इसलिए MCD जैसे सबसे सबसे निचले निकाय पर उनसे बयान या प्रचार का उम्मीद करना बेमानी-सा है। यह उनके समभाव के परालौकिक ज्ञान पर सवाल उठाने जैसा है। वे सिर्फ साक्षी भाव से इस परिवर्तनशील संसार को सिर्फ देख रहे हैं।

हालाँकि, आचार्य प्रमोद जैसे धर्मगुरु भी उनके इस नए अवतार को शायद समझ नहीं पा रहे हैं। इसके लिए उन पर कटाक्ष कर रहे हैं। यही नहीं, मीडिया और राजनीति में भी चुनाव नतीजों के दिन फुटबॉल मैच देखने को लेकर लोग उनकी राजनीति पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि आचार्य प्रमोद साल 2019 में लखनऊ सीट से कॉन्ग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। अब वे कॉन्ग्रेस से भी कड़वे सवाल करते हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गाँधी राजस्थान में हैं। वे कोटा में मोरक्को बनाम स्पेन के बीच खेले जा रहे फुटबॉल मैच का एक बड़े स्क्रीन पर आनंद लेते नजर आए। इस दौरान उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हिंदू बन लॉरा फ्रांसिस ने मंदिर में किया विवाह, फिर भी तमिलनाडु सरकार ने गर्भगृह में पूजा से रोका: हाई कोर्ट ने दिया अधिकार,...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि विदेशी नाम या नागरिकता से हिंदू पहचान तय नहीं होती। अमेरिकी महिला को मंदिर में पूजा और प्रवेश का पूरा अधिकार मिला।

‘तमिलनाडु को अलग देश होना चाहिए’: मद्रास HC ने कहा- यह देशद्रोह नहीं, आज के दौर में ऐसा बयान देश/सरकार के खिलाफ नफरत फैलाना...

मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि देशद्रोह के आरोपों की समीक्षा हमेशा वर्तमान सामाजिक ताने-बाने और माहौल को ध्यान में रखकर की जानी चाहिए।
- विज्ञापन -