Homeराजनीतिराजस्थान में पुजारी की हत्या हाथरस जैसा बड़ा विषय नहीं - गहलोत सरकार के...

राजस्थान में पुजारी की हत्या हाथरस जैसा बड़ा विषय नहीं – गहलोत सरकार के मंत्री और कॉन्ग्रेस नेता का बयान

जब रिपब्लिक टीवी ने उनसे सवाल किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पुजारी की बेरहमी से हत्या होने के बावजूद वहाँ क्यों नहीं थे, जबकि राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा यूपी के हाथरस में विशाल विरोध रैली के आयोजन में व्यस्त थे, कॉन्ग्रेस नेता ने इसका जवाब देते हुए कहा, “ये हाथरस जैसा मामला नहीं है।”

कॉन्ग्रेस के युवा मामलों के मंत्री अशोक चाँदना ने राजस्थान के करौली में पुजारी की मौत पर बेतुका बयान देते हुए कहा कि यह ‘हाथरस जितना बड़ा नहीं’ था। राजस्थान के करौली में 50 वर्षीय पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए जाने के कुछ दिनों बाद, कॉन्ग्रेस नेता और अशोक गहलोत सरकार के मंत्री अशोक चाँदना ने इस क्षेत्र का दौरा किया।

इस दौरान जब रिपब्लिक टीवी ने उनसे सवाल किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता रास्ज्थान में पुजारी की बेरहमी से हत्या होने के बावजूद घटनास्थल पर क्यों नहीं थे, जबकि राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा यूपी के हाथरस में विशाल विरोध रैली के आयोजन में व्यस्त थे? कॉन्ग्रेस नेता ने इसका जवाब देते हुए कहा, “ये हाथरस जैसा मामला नहीं है।” इसके साथ ही कॉन्ग्रेस पार्टी के बचाव में मंत्री ने यह भी कहा, “वहाँ बात अलग थी, यहाँ बात अलग है।”

कॉन्ग्रेस पार्टी पर मंदिर के पुजारी की हत्या पर सवाल खड़े करता है। यहाँ पर यह बताना आवश्यक है कि दोनों राज्यों में स्थिति एकदम अलग है। हाथरस में घटना के तुरंत बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, बावजूद इसके कॉन्ग्रेस पार्टी बवाल काट रही है, वहीं राजस्थान के कोृरौली में इस घटना के 4 आरोपित अब भी गाँव के सरपंच के साथ लापता हैं। उन पर राज्य में जमीन हड़पने के मामलों में ‘प्रभावशाली लोगों’ की भूमिका का आरोप लगा है।

गौरतलब है कि राजस्थान में करौली जिले के बूकना गाँव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में 50 वर्षीय पुजारी बाबूलाल वैष्णव को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया। बताया जाता है कि बुधवार शाम को कैलाश, शंकर, नमो, किशन, रामलखन जमीन पर कब्जा कर छप्पर तानने लग गए। बुजुर्ग पुजारी ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो आरोपितों ने बाजरे की कड़बी और पेट्रोल की बोतल डालकर आग लगा दी। इससे पुजारी बुरी तरह झुलस गए।

बाबूलाल वैष्णव को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बीच, राज्य के साधुओं ने मंदिर के पुजारी की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। बाबूलाल गाँव के राधागोविंद मंदिर के प्रधान पुजारी थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल के आदिनाथ मंदिर को वापस पाने में जुटे सनातनी, इस्लामी आक्रांताओं ने कब्जा कर बना दी थी अदीना मस्जिद: जानिए कब से चल...

बंगाल की अदीना 'मस्जिद' के पास हिंदू संगठन ने पूजा-पाठ शुरू कर दी। हिंदुओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक ढाँचा एक प्राचीन हिंदू मंदिर तोड़कर बनाया गया है।

जहाँ युवा, वहाँ PM मोदी… एक ही Reel से बना डाला रिकॉर्ड: मंत्रियों को संदेश- अब Insta करें इस्तेमाल, जानें- कैसे ‘फोटो शेयरिंग ऐप’...

इंस्टाग्राम युवाओं का सबसे पसंदीदा ठिकाना है। PM मोदी ने अपनी आवाज युवाओं तक इसके जरिए पहुँचाई। सभी मंत्रियों को भी यूज करने का निर्देश दिया।
- विज्ञापन -