HomeराजनीतिTDP के 60 नेता BJP में शामिल, नड्डा बोले- 31 दिसंबर से पहले मिलेगा...

TDP के 60 नेता BJP में शामिल, नड्डा बोले- 31 दिसंबर से पहले मिलेगा नया अध्यक्ष

कुछ महीनों पहले टीडीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए लंका दिनकर ने कहा कि यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ईकाई के लिए बहुत अच्छा संकेत है। इससे पता चलता है कि आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नायडू को लेकर कितना गुस्सा है।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। तेलंगाना में उनकी पार्टी टीडीपी को रविवार (अगस्त 18, 2019) को बड़ा झटका लगा। राज्य के 60 बड़े नेताओं ने पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया। इन बड़े नेताओं के साथ ही हजारों कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कुछ महीनों पहले टीडीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए लंका दिनकर ने कहा कि यह आंध्र प्रदेश और तेलंगाना ईकाई के लिए बहुत अच्छा संकेत है। जिस तरह से टीडीपी के हजारों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं, उससे पता चलता है कि लोगों में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर कितना गुस्सा है। टीडीपी के जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं उनमें कुछ राष्ट्रीय स्तर के बड़े नाम हैं और कुछ राज्य और जिला स्तर पर बड़े नेता हैं। मोदी सरकार ने जिस तरह से तीन तलाक बिल और आर्टिकल 370 को निष्क्रिय करने का फैसला लिया है, उसके बाद से कई दलों के नेता बीजेपी के साथ जुड़ना चाहते हैं।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर बताया कि सितंबर से देशभर के आठ लाख बूथों पर चुनाव कराए जाएँगे। इसके बाद अक्टूबर में मंडल स्तर पर प्रतिनिधियों का चुनाव होगा। इसके बाद नवंबर में जिला स्तर पर चुनाव कराए जाएँगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 15 दिसंबर तक सभी राज्यों में संगठन के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। नड्डा ने बताया कि 31 दिसंबर से पहले पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -