Homeराजनीति'हम बहुत सहिष्णु हैं, मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा का हैदराबाद में शो करने...

‘हम बहुत सहिष्णु हैं, मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा का हैदराबाद में शो करने के लिए स्वागत है:’ केटीआर

हिंदू घृणा फैलाने वाला मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा खासा विवादों में रह चुके हैं। देश भर में उनके कई शो कैंसिल हो चुके हैं। फारूकी दो बार कॉमेडी से रिटायरमेंट लेने की घोषणा भी कर चुके हैं। हालाँकि, दोनों बार वामपंथी और लिबरल लोगों का समर्थन प्राप्त होने के बाद वह कॉमेडी की दुनिया में वापस आ गए।

तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे और राज्य के नगर प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव (KT Rama Rao) ने विवादास्पद एवं कथित स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा के बेंगलुरु में शो रद्द होने बाद उन्हें हैदराबाद आकर शो करने का निमंत्रण दिया है। रामाराव (केटीआर) ने कहा, “हम हैदराबाद में अभी कॉमेडियन्स का स्वागत करते हैं। वे यहाँ आकर परफॉर्मेंस दे सकते हैं। शो कर सकते हैं। राज्य सरकार बहुत सहिष्णु (very tolerant) है।”

केटीआर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा, “हमारे शहर में स्टैंडअप कॉमेडियन को खुला निमंत्रण मिलता है। हम मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा के शो सिर्फ इसलिए रद्द नहीं करते हैं, क्योंकि हम उनके साथ राजनीतिक रूप से जुड़े हुए नहीं हैं। इसलिए, हमारा हैदराबाद शहर, जो सभी संस्कृतियों का स्वागत करता है, आलोचनाओं का स्वागत करता है। आप यहाँ आ सकते हैं, सरकार की आलोचना कर सकते हैं। सच कहूँ तो हमें विपक्ष से हर रोज अपनी आलोचनाएँ सुननी पड़ती हैं, लेकिन टीआरएस सरकार विपक्ष के प्रति बहुत सहिष्णु है।”

मुख्यमंत्री के बेटे ने कहा, ”हैदराबाद उन सभी लोगों का स्वागत करता है, जो यहाँ आना चाहते हैं और इस शहर को अपना घर बनाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि तेलंगाना की राजधानी वास्तव में एक ग्लोबल सिटी के रूप में तेजी से आगे बढ़ रही है।

बेंगलुरू में विवादित कॉमेडियन्स का शो रद्द किए जाने पर कर्नाटक सरकार पर तंज कसते हुए केटी रामाराव कहते हैं, “आप एक कॉस्मोपॉलिटन शहर होने का दावा करते हैं। फिर भी आप कॉमेडी को इतनी गंभीरता से लेते हैं। मैं इससे सहमत नहीं हूँ।”

बता दें कि हिंदू घृणा फैलाने वाला मुनव्वर फारूकी और कुणाल कामरा खासा विवादों में रह चुके हैं। देश भर में उनके कई शो कैंसिल हो चुके हैं। फारूकी दो बार कॉमेडी से रिटायरमेंट लेने की घोषणा भी कर चुके हैं। हालाँकि, दोनों बार वामपंथी और लिबरल लोगों का समर्थन प्राप्त होने के बाद वह कॉमेडी की दुनिया में वापस आ गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -