HomeराजनीतिTMC ने कॉन्ग्रेस को किया 'डिलीट', नया लोगो जारी

TMC ने कॉन्ग्रेस को किया ‘डिलीट’, नया लोगो जारी

पार्टी के नए लोगो में हरे रंग से 'तृणमूल' लिखा है, जिसके ऊपर नीले बैकग्राउंड पर दो फूल बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसे अगले एक हफ्ते तक प्रयोग किया जाएगा।

1998 में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (INC) से अलग अपनी नई पार्टी खड़ी करने वाली ममता बनर्जी ने अब एक बार फिर कॉन्ग्रेस से रिश्‍ता तोड़ लिया है। करीब 21 साल के बाद TMC पार्टी ने अपनी पार्टी के नाम तृणमूल कॉन्ग्रेस से ‘कॉन्ग्रेस’ को अलग कर लिया है। ममता बनर्जी की पार्टी ने नया लोगो जारी किया है, जिसमें पार्टी का नाम सिर्फ ‘तृणमूल’ ही दिया गया है।

पार्टी के नए लोगो में हरे रंग से ‘तृणमूल’ लिखा है, जिसके ऊपर नीले बैकग्राउंड पर दो फूल बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसे अगले एक हफ्ते तक प्रयोग किया जाएगा। पार्टी के नेताओं के अनुसार अब समय बदल रहा है, 21 साल के बाद पार्टी अपने नए नाम के साथ सामने आ रही है।

पार्टी ने अपने सभी बैनर, पोस्‍टर और सभी संचार के साधनों से कॉन्ग्रेस का नाम हटा दिया है। पार्टी के आधिकारिक फेसबुक एवं ट्विटर पेज, मुख्‍यमंत्री, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी और तृणमूल नेता डेरेक ओ ब्रायन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नया लोगो लगा लिया है। हालाँकि, चुनाव आयोग में फिलहाल पार्टी तृणमूल कॉन्ग्रेस के नाम से ही रजिस्‍टर रहेगी।

वर्ष 1998 में वर्तमान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कॉन्ग्रेस से अलग हो गई थी और तत्कालीन सत्तारूढ़ सीपीआई (एम) के साथ मतभेद पर TMC का गठन कर लिया था। करीब 21 साल बाद TMC को अब तृणमूल किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -