Saturday, April 20, 2024
Homeराजनीतिपश्चिम बंगाल में पेड़ से लटकता मिला एक और बीजेपी कार्यकर्ता का शव, भाजपा...

पश्चिम बंगाल में पेड़ से लटकता मिला एक और बीजेपी कार्यकर्ता का शव, भाजपा ने लगाया TMC के गुंडों पर हत्या का आरोप

पुलिस ने प्रारंभिक जाँच के बाद यह भी दावा किया कि सहदेव ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की होगी। हालाँकि, देखने से पता चलता है कि मृतक को कहीं और मारे जाने के बाद यहाँ लाकर फाँसी दी गई है।

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के कोटलदिघी इलाके में सोमवार (27 जून, 2022) की सुबह पाथरचट्टी कबीरस्थान के पास एक 45 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता का शव लटकता हुआ मिला। यह इलाका कोतुलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान सहदेव खा के रूप में हुई है। भाजपा की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ता सहदेव की हत्या तृणमूल कॉन्ग्रेस (टीएमसी) के गुंडों ने की थी, हालाँकि, पुलिस ने दावा किया कि हत्या का कोई सबूत नहीं है।

वहीं पुलिस ने प्रारंभिक जाँच के बाद यह भी दावा किया कि सहदेव ने मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या की होगी। हालाँकि, देखने से पता चलता है कि मृतक को कहीं और मारे जाने के बाद यहाँ लाकर फाँसी दी गई है।

हालाँकि, कहा जा रहा है कि मृतक के परिवार ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। वहीं सहदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिष्णुपुर जिला अस्पताल भेजा दिया गया है, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है।

वहीं रिपोर्ट के अनुसार, यह दावा किया जा रहा है कि मरने वाला बीजेपी कार्यकर्ता आइसक्रीम बेचने का काम करता था। इस बीच, भाजपा ने पुलिस के दावों को खारिज किया है। पार्टी ने तर्क दिया कि सहदेव एक सक्रिय भाजपा सदस्य थे जो कोतुलपुर विधानसभा क्षेत्र के गोपालपुर ढक पारा में बूथ संख्या 104 में कार्यरत थे।

पार्टी का आरोप है कि घर लौटने समय सहदेव की हत्या कर दी गई और आत्महत्या का मामला बनाने के लिए उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया। विधायक नीलाद्री शेखर दाना के नेतृत्व में भाजपा ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या छह पर नाकाबंदी कर प्रदर्शन किया।

बिष्णुपुर नगर पालिका में विपक्ष के नेता शुक्ला चटर्जी ने भी सहदेव की याद में एक मौन कैंडल मार्च निकाला। वहीं मामले के बारे में बात करते हुए, पुलिस अधीक्षक वैभव तिवारी ने कहा, “हत्या के आरोप निराधार हैं। हम सभी से सोशल मीडिया पर गलत सूचना न फैलाने का आग्रह करते हैं। वहीं भाजपा ने दावा किया कि मृतक सहदेव उसके सदस्य थे और उन्हें कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों द्वारा मारा गया था, राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया।”

उन्होंने कहा, “हमने मामले की उचित जाँच शुरू कर दी है। घटनास्थल की जाँच की गई है और परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।”

पहले भी फंदे से लटका मिला था बीजेपी कार्यकर्ता का बेटा

गौरतलब है कि इससे पहले पूर्वी मेदिनीपुर के खेजुरी में एक भाजपा कार्यकर्ता का 22 वर्षीय बेटा देबाशीष पेड़ से लटका मिला था। वह एक भाजपा बूथ कार्यकर्ता मुक्तिपाड़ा मन्ना के पुत्र थे।

तब भी स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों पर हत्या का आरोप लगाया था। हालाँकि, तब भी पश्चिम बंगाल पुलिस ने दावा किया कि मन्ना ने आत्महत्या की है।

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा हुआ उसी दिन वह मृत पाए गए थे। गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी यात्रा के दौरान, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर राजनीतिक हिंसा और राजनीतिक हत्या की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘भारत बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, नई चुनौतियों के लिए तैयार’: मोदी सरकार के लाए कानूनों पर खुश हुए CJI चंद्रचूड़, कहा...

CJI ने कहा कि इन तीनों कानूनों का संसद के माध्यम से अस्तित्व में आना इसका स्पष्ट संकेत है कि भारत बदल रहा है, हमारा देश आगे बढ़ रहा है।

हनुमान मंदिर को बना दिया कूड़ेदान, साफ़-सफाई कर पीड़ा दिखाई तो पत्रकार पर ही FIR: हैदराबाद के अक्सा मस्जिद के पास स्थित है धर्मस्थल,...

हनुमान मंदिर को बना दिया कूड़ेदान, कचरे में दब गई प्रतिमा। पत्रकार सिद्धू और स्थानीय रमेश ने आवाज़ उठाई तो हैदराबाद पुलिस ने दर्ज की FIR.

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe