Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयVirginia (USA) में काला दिन: अंधाधुँध फायरिंग में गई 12 लोगों की जान

Virginia (USA) में काला दिन: अंधाधुँध फायरिंग में गई 12 लोगों की जान

यह घटना अमेरिकी समयानुसार शाम 4 बजे की है। वर्जिनिया के पुलिस चीफ जेम्स सर्वेरा ने बताया हमलावर बिल्डिंग में घुसा और अचानक अंधाधुँध गोलियाँ चलाने लगा।

अमेरिका के वर्जिनिया शहर में शुक्रवार को एक आदमी ने सरकारी दफ्तर की बिल्डिंग में अधाधुँध फायरिंग की। इस फायरिंग में 12 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक पुलिस ने बताया है कि गोली चलाने वाला डेवेन क्रैडॉक नाम का व्यक्ति एक सरकारी कर्मचारी था, जो वर्जीनिया बीच के पब्लिक यूलिलिटिज डिपार्टमेंट में एक सर्टिफाइड प्रोफेशनल इंजीनियर के रूप में काम करता था।

यह घटना अमेरिकी समयानुसार शाम 4 बजे की है। वर्जिनिया के पुलिस चीफ जेम्स सर्वेरा ने बताया हमलावर बिल्डिंग में घुसा और अचानक अंधाधुँध गोलियाँ चलाने लगा। घायल होने वालों में एक पुलिसकर्मी भी है जो बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने की वजह से बच गया लेकिन पुलिस के साथ हुई भिड़ंत के बाद हमलावर मारा गया है। घायल लोगों को अस्पताल भर्ती करवा दिया गया है।

फिलहाल गोलीबारी करने के पीछे के हमलावर का क्या मकसद था इसका पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद वहाँ के स्थानीय लोगों में काफ़ी डर का माहौल है। बता दें कि शुक्रवार को हुई यह घटना इस साल की 150वीं ऐसी घटना है जिसमें चार से ज्यादा लोगों पर हमला हुआ या फिर उनकी मौत हुई। मेयर बॉबी दायर ने इस घटना के बारे में कहा है कि ये दिन वर्जिनिया बीच के इतिहास का सबसे काला/विनाशकारी दिन है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारतीय परमाणु हथियारों के विरोध से लेकर ‘भगवा आतंकवाद’ के नैरेटिव तक: चिदंबरम के खुद को ‘दिमागी नक्सल’ स्वीकारने पर क्यों हैरान नहीं है...

चिदंबरम की भारत और विकास विरोधी मानसिकता उनके हर फैसले में साफ झलकती है। कभी उन्हें डिजिटल इंडिया से समस्या हुई कभी उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव गढ़ा।

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।
- विज्ञापन -