Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकश्मीरियों! पाकिस्तान पर भरोसा बंद करो, 72 साल से आपको धोखा दे रहा है:...

कश्मीरियों! पाकिस्तान पर भरोसा बंद करो, 72 साल से आपको धोखा दे रहा है: Pak नेता अल्ताफ हुसैन

अल्ताफ ने कहा कि पाकिस्तान ने एक समिति बनाई, जिसके चेयरमैन ने कश्मीर के नाम पर दुनिया भर में घूमकर आनंद लिया। संयुक्त राष्ट्र में विशेष स्टाफ भी नियुक्त किया और अरबों खर्च करने के बावजूद कुछ हासिल नहीं कर पाया।

मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने कश्मीर के लोगों से पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान सरकार के झाँसे में नहीं आने की अपील की है। उनका बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने के बाद से पाकिस्तान इसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।

लंदन में निर्वासित जीवन बिता रहे हुसैन ने कहा, “ईश्वर की खातिर आप सभी से अपील करता हूँ कि पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान सरकार पर भरोसा करना बंद करें। दोनों पिछले 72 वर्षों से आपको धोखा दे रहे हैं और आज भी ऐसा ही चल रहा है। कुछ पाकिस्तानी सेना के लोग यह नारे लगा रहे हैं कि कश्मीर का पाकिस्तान में विलय कर देंगे और हम आजादी लेंगे, लेकिन आजादी का सही मतलब यह नहीं है। मैं हमेशा पाकिस्तान की कूटनीतिक और विदेशी मामलों की रणनीति पर मुखर रहा हूँ, क्योंकि पाकिस्तान हमेशा दिखाता रहा है कि उसने कश्मीर के लिए बहुत कुछ किया है।”

अल्ताफ ने कहा कि पाकिस्तान ने कश्मीर का समर्थन करने के लिए एक समिति भी बनाई, जिसके चेयरमैन ने कश्मीर मसले के नाम पर दुनिया भर में घूमकर विदेश यात्रा का आनंद लिया। इसके अलावा पाकिस्तान ने कश्मीर के मामले पर संयुक्त राष्ट्र में विशेष स्टाफ भी नियुक्त किया और अरबों खर्च करने के बावजूद कश्मीर के लिए कुछ हासिल नहीं कर पाया।

इतना ही नहीं, अल्ताफ ने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कुछ सवाल भी पूछे हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तानी सेना के दावे कहाँ गायब हो गए हैं? पाकिस्तानी सेना भारत से आजादी के लिए कश्मीर के लोगों को अपनी जंग में शामिल करने से क्यों हिचक रही है? पाकिस्तानी सेना कायरता क्यों दिखा रही है और अब तक कश्मीर स्वतंत्र क्यों नहीं हो पाया है? कश्मीरियों को अंत तक समर्थन देने के दावे आखिर कहाँ गायब हो गए हैं?”

इसके साथ ही उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ईश्वर बेहतर जानता है कि पाकिस्तानी सेना सैकड़ों मील दूर से क्या करेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न POK की फिक्र, न बलूचिस्तान की चिंता! दिन-रात बस भारत में ‘सत्तापलट’ के सपने देख रहा पाकिस्तान, जानिए CJP प्रदर्शन में कैसे दी...

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भारत के CJP प्रदर्शन की कवरेज को प्राइम टाइम में जगह दी है। इससे साफ है कि उनके लिए पाकिस्तान की मीडिया भारत की आंतिरक राजनीति में खूब दखल देती है।

मस्जिद का किया बखान, हनुमान मंदिर पर हमले की छिपाई बात: CJP की हिंसक भीड़ को पनाह न मिलने पर राणा अय्यूब जैसों की...

ग्राउंड रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान बताते हैं कि प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की। उन्होंने बैग में पत्थर भर रखा था। इनलोगों ने कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा बलों को निशाना बनाया।
- विज्ञापन -