Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयलाश का लिंग देख (खतना हुआ है या नहीं) हिन्दू-हिन्दू चिल्लाए कट्टरपंथी… फिर मुस्लिम...

लाश का लिंग देख (खतना हुआ है या नहीं) हिन्दू-हिन्दू चिल्लाए कट्टरपंथी… फिर मुस्लिम भीड़ ने किया अट्टाहास: बांग्लादेश से सामने आया भयावह वीडियो

वीडियो में मुस्लिम कट्टरपन्थियों को जमीन पर पड़े एक मृत व्यक्ति को घेरे हुए देखा जा सकता है। मृतक के घायल सिर के नीचे खून बह रहा है, और उसके हाथ हथकड़ी से बंधे हुए हैं। उसके चारों ओर कई लोग जमा हैं।

बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के खिलाफ चालू हुआ विरोध प्रदर्शन अब हिन्दू समुदाय के विरुद्ध हिंसा में बदल गया है। हिन्दुओं के कई मंदिरों, घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। अनगिनत हिन्दू बांग्लादेश के कट्टरपन्थी मुस्लिमों के हाथों मारे जा चुके हैं। इस बीच, कट्टरपन्थियों की हिंदुओं के प्रति बर्बरता और घृणा को दिखाता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ है। कट्टरपन्थी, खतना जाँच कर हिन्दुओं को मार रहे हैं।

वीडियो में मुस्लिम कट्टरपन्थियों को जमीन पर पड़े एक मृत व्यक्ति को घेरे हुए देखा जा सकता है। मृतक के घायल सिर के नीचे खून बह रहा है, और उसके हाथ हथकड़ी से बंधे हुए हैं। उसके चारों ओर कई लोग जमा हैं। एक आदमी, जिसका चेहरा वीडियो में नहीं देखा जा सकता, एक छड़ी की मदद से मृतक व्यक्ति को नंगा कर देता है और उसके गुप्तांग की जाँच करता है, कि क्या उसका खतना हुआ था। इस लाश के चारों तरफ खड़े लोग ‘हिन्दू, हिन्दू’ चिल्लाते हैं और हँसते हैं।

गौरलतब है कि इस वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों से हटा लिया गया है, इसलिए हम इसे यहाँ साझा नहीं कर रहे।

बांग्लादेश में निशाना बनाए जा रहे हिन्दू

बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर लगातार राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है। इस मौके का फायदा उठाकर इस्लामी कट्टरपंथियों ने देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले शुरू कर दिए हैं। 5 अगस्त, 2024 को यह बात भी सामने आई कि शेख हसीना सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की आड़ में जिहादियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमला किया।

प्रधानमंत्री पद से हसीना के इस्तीफे के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रहे और हिंदुओं पर हमले भी चलते रहे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी संसद में बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई है। इससे पहले ऑपइंडिया ने बांग्लादेश हिन्दू बौद्ध ईसाई एकता परिषद द्वारा जारी 54 हमलों की सूची और बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार द्वारा रिपोर्ट किए गए हमलों के बारे में बताया था।

सोशल मीडिया पर हिंदुओं पर हमलों के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं हैं। जैसे-जैसे समय निकल रहा है, तस्वीरों और वीडियो के साथ हमलों की और जानकारी सामने सामने आ रही है। पहले बताए गए 54 हमलों के अलावा, 6 अगस्त, 2024 को भी हिन्दुओं के विरुद्ध हमले हुए, जिनके बारे में ऑपइंडिया ने जानकारी दी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को उठाया कच्छे में, किसी को अय्याशी करते हुए दबोचा: बंगाल में BJP आने के बाद पुलिस निकाल रही गुंडो की परेड, 1...

शुभेंदु सरकार ने चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार किया है। कोई बनियान शॉर्ट्स में दिखा तो कोई लुंगी पहने। कोई घर में छिपा था तो कोई जंगल में मिला।

तमिलनाडु में TVK सरकार बने हुए मात्र 16 दिन, फिर भी जनता CM विजय से पूछने को मजबूर- पार्टनर तुम्हारी पॉलिटिक्स क्या है

विजय सरकार भले ही पिछली सरकार पर वित्तीय बदहाली के आरोप लगा रही है, लेकिन उनकी खुद की राजनीति मुफ्त की रेवड़ियों के इर्द-गिर्द सिमटी है।
- विज्ञापन -