Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला CEO अब माँग रहा माफी, हो रही...

900 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने वाला CEO अब माँग रहा माफी, हो रही थी ग्लोबल बदनामी

"मुझे एहसास हुआ है कि मेरा ये संदेश देने का तरीका सही नहीं था। मैंने कर्मचारियों के मुश्किल समय को और भी ज्यादा कठिन कर दिया। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रहा हूँ।"

डिजिटल फर्स्ट होम ओनरशिप कम्पनी better.com के CEO विशाल गर्ग ने उन सभी 900 कर्मचारियों से माफ़ी माँगी है जिन्हे उन्होंने ज़ूम कॉल पर ही नौकरी से निकाल दिया था। उनके बर्ताव का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसी के चलते उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही थी। यह माफ़ी उन्होंने मंगलवार (7 दिसंबर) को एक पत्र जारी कर के माँगी है। यह ज़ूम कॉल बुधवार (1 दिसंबर) को हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने बयान में विशाल गर्ग ने कहा, “मुझे एहसास हुआ है कि मेरा ये संदेश देने का तरीका सही नहीं था। मैंने कर्मचारियों के मुश्किल समय को और भी ज्यादा कठिन कर दिया। मैं अपनी गलती स्वीकार कर रहा हूँ।”

गौरतलब है कि विशाल गर्ग ने तब स्टाफ को नौकरी से निकालते हुए कहा था, ‘“अगर आप इस कॉल से जुड़े हैं, तो आप उस बदकिस्तम ग्रुप के सदस्य हैं, जिनकी छँटनी की जा रही है। आपकी सेवा को यहाँ तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। एचआर की ओर से आपको मेल आ जाएगा।”

इस व्यवहार के बाद सोशल मीडिया पर विशाल गर्ग को खड़ूस बॉस कहा जा रहा था। लोगों को कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों के लिए बुरा लग रहा है। वहीं कुछ का पूछना है कि अगर ये आदमी ऐसा है तो इसकी कंपनी में कौन निवेश करना चाहेगा। विशाल गर्ग Better.com के संस्थापक और सीईओ हैं। इसके अलावा गर्ग के लिंक्डइन बायो के अनुसार वो निवेश करने वाली कंपनी वन जीरो कैपिटल के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं। उन्होंने 7 साल की उम्र में भारत छोड़ा था। इसके बाद वह न्यूयॉर्क गए थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या है हिमाचल प्रदेश का नया ‘विधवा और अनाथ उपकर’? ‘खटाखट’ वादों ने किया अर्थव्यवस्था का बँटाधार, अब अनोखे ‘Cess’ लगा रही कॉन्ग्रेस सरकार

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।

‘SIR’ पर प्रकाश राज का फर्जीवाड़ा एक्सपोज: कर्नाटक में अपना वोट कटने का फैला रहे थे भ्रम, चुनाव आयोग ने पोल खोली; पढ़ें सच्चाई

EC ने प्रकाश राज का नाम मतदाता सूची से मनमाने ढंग से नहीं हटाया गया है। पंजीकृत पते पर न रहने के कारण वहाँ केवल 'Shifted' स्टेटस लिखा गया है।
- विज्ञापन -