Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'बिल क्लिंटन नपुंसक, उसने रेप करने के बाद खुद बताया' : अमेरिका के पूर्व...

‘बिल क्लिंटन नपुंसक, उसने रेप करने के बाद खुद बताया’ : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर महिला का आरोप, यौन अपराधी को बचाने का भी लगा इल्जाम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला जुआनिता ब्रॉडरिक ने नया दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिल क्लिंटन ने उनका रेप करने के बाद कहा था कि वो नपुंसक हैं। ब्रॉडरिक ने लिखा, "बिल क्लिंटन ने मेरा रेप करने के बाद कहा- 'फिक्र मत करो। मैं जब बच्चा था तब कंठ रोग के कारण मैं नपुंसक हो गया था।'

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला जुआनिता ब्रॉडरिक ने नया दावा किया है। जुआनिता ने कहा कि बिल क्लिंटन ने उनका रेप करने के बाद कहा था कि वो नपुंसक हैं।

5 जनवरी 2024 को किए गए ट्वीट में जुआनिता ब्रॉडरिक ने लिखा, “बिल क्लिंटन ने मेरा रेप करने के बाद कहा- ‘फिक्र मत करो। मैं जब बच्चा था तब कंठ रोग के कारण मैं नपुंसक हो गया था।’ इसके बाद उसने मुझे मेरे सूजे और खून निकलते ओठों की ओर इशारा करके बोला- तुम्हारे लिए अच्छा होगा कि तुम इस पर बर्फ लगा लो’।”

इस पोस्ट के साथ महिला ने तंज भरे अंदाज में कहा- कुछ अच्छे आदमी होते हैं और फिर होते हैं बिल क्लिंटन जैसे। महिला ने ये ट्वीट यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के यौन शोषण से जुड़े 19 दस्तावेजों की एक नई लिस्ट सामने आने के बाद किया। इसमें 300 पेज हैं। इस लिस्ट में एपस्टीन के करीबियों की पहचान का खुलासा किया गया। लिस्ट में कई हाई प्रोफाइल नाम शामिल हैं। जैसे प्रिंस एंड्रयू, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन और डेविड कॉपरफील्ड।

इस डॉक्यूमेंट के बाहर आने के साथ ही ये भी पता चला कि बिल क्लिंटन ने जेफरी को बचाने का प्रयास किया था। उन्होंने वैनिटी फेयर में एप्सटीन के खिलाफ छपने वाले कहानी में अपने ‘अच्छे मित्र’ की सेक्स ट्रैफिकिंग की बात को छापने से मना किया था।

वैनिटी फेयर की एडिटर ग्रेडन कार्टर ने बताया कि जब वो इस केस की जाँच कर रहे थे तब उन्हें अपने घर के बाहर एक बिल्ली का कटा सिर मिला था। इसकी तरह विकी वार्ड, जो कि वैनिटी फेयर के रिपोर्टर थे, उन्होंने भी कहा कि 2011 में एप्सटीन के मामले में जाँच करते हुए उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी गई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -