Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकिसी पिता को बच्चों के सामने ही गोलियों से भूना, किसी का फावड़े से...

किसी पिता को बच्चों के सामने ही गोलियों से भूना, किसी का फावड़े से काटा गला: हमास आतंकियों की बर्बरता से काँप जाएगी रूह, एक ने अम्मी को कॉल कर कहा – मैंने 10 यहूदी मारे

इजरायल ने यह वीडियो हमास आतंकियों के शरीर पर लगे कैमरा से निकाले हैं और इजरायल के विरुद्ध फैलाई जा रही जानकारी का सामना करने के लिए पत्रकारों को दिखाई हैं।

इस्लामी आतंकी संगठन हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर किए गए अपने हमले में निर्दोष यहूदियों को उनके बच्चों के सामने मार दिया। इजरायल द्वारा जारी की गई एक नई फुटेज में दिखता है कि हमास के आतंकी एक यहूदी पिता को उसके बच्चों के सामने ग्रेनेड से उड़ा देते हैं।

पिता के घायल शरीर के खून के छींटे बच्चों के शरीर पर गिरते हैं। हमास के आतंकियों को स्पष्ट आदेश थे कि वह महिलाओं और बच्चों के गले काटें और उनकी हत्या करें। इस बात की पुष्टि हमास के एक आतंकी ने की है। इजरायल ने यह वीडियो हमास आतंकियों के शरीर पर लगे कैमरा से निकाले हैं और इजरायल के विरुद्ध फैलाई जा रही जानकारी का सामना करने के लिए पत्रकारों को दिखाई हैं। इसी वीडियो में यह भी दिखता है कि एक बच्चे की हत्या की गई जो कि एक मेज के नीचे छुपा है।

हमास के पकड़े गए आतंकी ने बताया कि उनको कमांडरों ने यह भी आदेश दिया गया था कि वह मरी हुई यहूदी महिलाओं से बलात्कार करें। इजरायल द्वारा दिखाई गई वीडियो और फोटो डरावनी हैं। जनता को दिखाने के जारी की गई एक वीडियो में दिखता है कि हमास आतंकी एक गाड़ी पर फायरिंग करते हैं जिसमें गाड़ी में बैठे लोगों की मौत हो जाती है।

वीडियो के एक अन्य शॉट में दिखता है कि हमास का आतंकी एक पीड़ित का गला फावड़े से काट देता है। हमास के आतंकी यहूदियों की इन हत्याओं को अपने घर भी गर्व से बताते हैं। एक वीडियो में एक आतंकी अपनी अम्मी को फ़ोन करके गर्व से बताता है कि उसने 10 यहूदी मार दिए हैं।

वीडियो के एक हिस्से में उस म्यूजिक फेस्टिवल की फुटेज है जहाँ हमास के इस्लामी आतंकियों ने 260 लोगों को मार दिया था। वीडियो में दिखता है कि हमास के आतंकी लोगों को गाड़ियों से खींच कर मार देते हैं और उसके बाद जश्न मनाते हैं। हमास के हमले में 1400 से अधिक इजरायलियों की मृत्यु हो गई है जबकि अभी भी 200 से अधिक लोग हमास के कब्जे में हैं। इजरायली सुरक्षा बलों ने इन हमलों को मानवता के विरुद्ध अपराध बताया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यहाँ मस्जिद थी, है और रहेगी’: संभल दंगे की न्यायिक जाँच आयोग रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का जिक्र 100+ बार, 199 साक्षियों...

संभल दंगों की न्यायिक जाँच आयोग की रिपोर्ट में सांसद जिया-उर-रहमान बर्क का 100 बार से भी अधिक बार जिक्र। वो भी सबूतों के साथ।

100 नाराज़ ≠ 100 वोट: भारतीय राजनीति में सिर्फ़ ‘नाराज़गी’ का फ़ैक्टर कभी निर्णायक क्यों नहीं रहा

SC/ST Act, आरक्षण, Caste census, सरकारी नौकरियों में हिस्सेदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सामाजिक न्याय की राजनीति जैसे मुद्दे निश्चित रूप से सवर्णों में असंतोष पैदा कर सकते हैं। इन प्रश्नों को खारिज करना भी राजनीतिक मूर्खता होगी।
- विज्ञापन -