Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजल्द ही भारत आएगी टेस्ला, PM मोदी से मिलकर बोले एलन मस्क- मैं उनका...

जल्द ही भारत आएगी टेस्ला, PM मोदी से मिलकर बोले एलन मस्क- मैं उनका फैन, वे वाकई भारत की परवाह करते हैं

मस्क ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर काफी खुश हैं। मोदी को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने वाला नेता बताते हुए भारत में टेस्ला कारों के भविष्य पर भी बात की। मस्क के मुताबिक टेस्ला के लिए फैक्ट्री की जगह चिन्हित करने का काम चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं। मंगलवार (20 जून 2022) की रात उन्होंने 24 दिग्गजों से मुलाकात की। इनमें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी शामिल थे। मुलाकात के बाद मस्क ने खुद को पीएम मोदी का फैन बताया। साथ ही जल्द भारत में टेस्ला की ईकाई स्थापित करने की बात भी कही।

मस्क ने अगले साल भारत आने की भी बात कही है। कहा है कि बिजनेस के लिए किसी भी दूसरे बड़े देश से भारत में ज्यादा संभावना है। पीएम मोदी को ऐसा व्यक्ति बताया है जो वास्तव में भारत की परवाह करते हैं। वे वही करते हैं जो देशहित में होता है। मस्क ने कहा कि PM मोदी नई कंपनियों का समर्थन भारत का फायदा देख कर करते हैं।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए मस्क ने बताया कि ट्विटर के पास किसी देश की सरकार द्वारा लगाए गए नियमों का पालन करने के अतिरिक्त कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने पर उस देश में ट्विटर को बैन कर दिया जाएगा।

मस्क ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर काफी खुश हैं। मोदी को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने वाला नेता बताते हुए भारत में टेस्ला कारों के भविष्य पर भी बात की। मस्क के मुताबिक टेस्ला के लिए फैक्ट्री की जगह चिन्हित करने का काम चल रहा है और इस साल के अंत तक उसे तय कर लिया जाएगा।

एलन मस्क ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भारत में निवेश का न्योता दिया गया है जिसके चलते वो अगले साल भारत आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि सोलर एनर्जी जेनरेट और इंटरनेट सेक्टर के लिए भारत काफी अच्छी जगह है। बकौल मस्क उनके द्वारा निवेश के बाद दूरदराज के इलाकों में सस्ता इंटरनेट पहुँचाने में भी मदद मिलेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में साल 2026 में हर रोज कहीं न कहीं टूटा मौसम का कहर: नुकसान का आँकड़ा बड़ा, किसानों के खाते तक राहत धीमी

नौ महीनों में 3,220 लोगों की जान गई, 42.5 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई, 1,28,334 घर क्षतिग्रस्त हुए और 47,244 पशुओं की मौत हुई।

गंगा जल संधि 12 दिसंबर को खत्म, बॉंग्लादेश मॉंग रहा पानी की ‘गारंटी’: जानिए मोदी सरकार क्यों नहीं दोहराएगी 1977 वाली गलती

12 दिसंबर 2026 को गंगा जल संधि खत्म हो रही है। बांग्लादेश पानी की न्यूनतम गारंटी माँग रहा है, पर भारत ने ऑटोमैटिक रिन्यूअल से इनकार कर दिया है।
- विज्ञापन -