Homeदेश-समाजजहाज छोड़ दो वरना… भारतीय नौसेना ने सोमाली लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी, 11...

जहाज छोड़ दो वरना… भारतीय नौसेना ने सोमाली लुटेरों से बचाए 19 पाकिस्तानी, 11 डकैतों को पकड़ा; 1 दिन पहले ईरानियों को किया था रेस्क्यू

ईरानी जहाज एफवी इमान को बचाने के बाद आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान चलाया है, जिसमें मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और उसके चालक दल (19 पाकिस्तानी नागरिकों) को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया गया है।

भारतीय नौसेना ने सोमाली समुद्री लुटेरों के खिलाफ एक और सफल अभियान चलाया। इस अभियान में नौसेना ने सोमाली समुद्री लुटेरों द्वारा अपहरण किए गए एक मछली पकड़ने वाले पाकिस्तानी जहाज को बचाया और 19 लोगों को मुक्त कराया।

दरअसल, हुआ ये कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा सोमालिया के पूर्वी तट के पास तैनात था। उस समय उसे एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी की इमरजेंसी कॉल मिली। बताया गया कि जहाज का सोमाली समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया है। इस सूचना के बाद भारतीय नौसेना ने FV (फिशिंग वेसेल) अल नईमी नाम के पाकिस्तानी जहाज को बचाया

पूरा मामला 29 जनवरी 2024 का है। जिस मछली पकड़ने वाले जहाज का अपहरण लुटेरों ने किया था उस पर 19 पाकिस्तानी नाविक सवार थे। कॉल मिलने के बाद नौसेना के आईएनएस सुमित्रा ने अरब सागर में सोमालिया के पूर्वी तट के पास से इस जहाज को बचाया।

इस मामले में पहले तो आईएनएस सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों को चेतावनी दी और उन्हें जहाज छोड़ने के लिए कहा, लेकिन लुटेरे जब नहीं मानें तो भारतीय नौसेना के जवानों ने उनपर हमला बोल दिया। इस पूरी कार्रवाई में 11 समुद्री डकैत शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार भी कर लिया और जहाज को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने इस ऑपरेशन के बारे में एक्स पर जानकारी दी। इसमें बताया गया, “आईएनएस सुमित्रा ने दूसरा सफल एंटी पाइरेसी अभियान चलाकर 19 क्रू सदस्यों और जहाज को सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया। ईरानी जहाज एफवी इमान को बचाने के बाद आईएनएस सुमित्रा ने सोमालिया के पूर्वी तट पर एक और सफल समुद्री डकैती रोधी अभियान चलाया है, जिसमें मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी और उसके चालक दल (19 पाकिस्तानी नागरिकों) को 11 सोमाली समुद्री डाकुओं से बचाया गया है।”

24 घंटों में दो जहाजों को बचाया

भारतीय नौसेना ने 28 जनवरी, 2024 को भी सोमाली लुटेरों से एक ईरानी जहाज को बचाया था। इस जहाज का नाम एफवी इमान था और इसमें 17 ईरानी नागरिक सवार थे। भारतीय नौसेना ने दोनों ऑपरेशन कोच्चि के पश्चिम से 850 नॉटिकल मील, यानी 1574 किलोमीटर दूर अंजाम दिए।

आईएनएस सुमित्रा ने जब एफवी इमान को बचाया था, उसके बाद ही पाकिस्तानी जहाज पर कब्जे की कॉल उसके पास आई थी और तभी आईएनएस सुमित्रा इस मिशन को अंजाम देने के लिए निकल पड़ी थी। इन दोनों घटनाओं से पता चलता है कि भारतीय नौसेना सोमाली समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय नौसेना की सक्रियता से सोमाली समुद्री डकैती में कमी आई है।

सोमाली समुद्री डकैती

सोमाली समुद्री डकैती एक गंभीर समस्या है। सोमालिया के तट पर समुद्री डकैती के कई मामले सामने आते हैं। इन डकैतियों में अक्सर जहाजों को लूट लिया जाता है और नाविकों को बंधक बना लिया जाता है। भारतीय नौसेना सोमाली समुद्री डकैती से निपटने के लिए कई उपाय कर रही है। भारतीय नौसेना सोमालिया के तट पर गश्त लगाती है और समुद्री डकैती के मामलों की जाँच करती है। भारतीय नौसेना सोमाली सरकार के साथ भी सहयोग कर रही है ताकि समुद्री डकैती को रोका जा सके।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह आध्यात्मिक यात्रा परंपरा का एक शाश्वत अध्याय’: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को PM मोदी ने लिखा पत्र, ये 5 संकल्प अपनाने...

PM मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की है।

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।
- विज्ञापन -