Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयबांग्लादेश में परिवार के सामने हिंदू व्यापारी की हत्या, मोहम्मद आलमगीर और रोनी मल्लिक...

बांग्लादेश में परिवार के सामने हिंदू व्यापारी की हत्या, मोहम्मद आलमगीर और रोनी मल्लिक ने पीट-पीट कर मार डाला

रतन बसु फल के व्यापारी थे। आरोप है कि व्यापार को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद मोहम्मद आलमगीर और रोनी मल्लिक ने अपने साथियों से साथ मिलकर रतन बसु को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई।

बांग्लादेश में एक हिंदू की हत्या कर दी गई है। वहाँ के मगुरा जिले में हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया। आरोप है कि मोहम्मद आलमगीर और रोनी मल्लिक समेत अन्य लोगों ने मिलकर हिंदू व्यापारी की हत्या की है। घटना रविवार (29 जनवरी 2023) की है।

हिंदू वाइस द्वारा शेयर किए वीडियो के अनुसार, मगुरा जिले के मुहम्मदपुर उपजिला अंतर्गत राजापुर गाँव के रहने वाले रतन बसु फल के व्यापारी थे। आरोप है कि व्यापार को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद मोहम्मद आलमगीर और रोनी मल्लिक ने अपने साथियों से साथ मिलकर रतन बसु को इतना मारा कि उनकी मौत हो गई।

मुख्य आरोपित मोहम्मद आलमगीर और रोनी मल्लिक भी फल व्यापारी बताए जा रहे हैं। रतन बसु की हत्या उनके परिवार के सामने ही हुई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का यह पहला मामला नहीं है। वहाँ आए दिन हिंदुओं और उनके धार्मिक स्थलों पर हमले होते रहते हैं। गत 26 जनवरी 2023 की रात इस्लामी कट्टरपंथियों ने मोहनगंज के नाराइच गाँव में माँ सरस्वती पूजा पंडाल पर हमला कर प्रतिमा को खंडित कर दिया था।

ऐसी ही एक घटना 15 जनवरी 2023 को सामने आई थी। इस्लामिक कट्टरपंथियों की भीड़ ने हिंदुओं के घरों में तोड़फोड़ की थी। घटना बांग्लादेश के ढाका डिवीजन में गोपालगंज जिले के कोटालीपारा उपजिला के उत्तर कांडी गाँव की है। एक हिंदू लड़के पर फेसबुक पोस्ट द्वारा ईशनिंदा करने का आरोप लगाया गया था।

फेसबुक पोस्ट सामने आने के बाद 400-500 लोगों की हिंसक भीड़ ने हिंदू लड़के के रिश्तेदारों के घर पर हमला कर दिया। हमले के दौरान 8 दुकानें और 4 घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस तरह की घटनाएँ पाकिस्तान और बांग्लादेश में आम-सी हो गई हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -