Homeदेश-समाजपाकिस्तानियों ने लगाया 'भारत ज़िंदाबाद' का नारा: भारत ने समुद्री लुटेरों से 23 पाकिस्तानी...

पाकिस्तानियों ने लगाया ‘भारत ज़िंदाबाद’ का नारा: भारत ने समुद्री लुटेरों से 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया, अरब सागर में ‘सुमेधा’ और ‘त्रिशूल’ ने दिखाया दबदबा

उक्त जहाज का नाम 'FV AI खाम्बर' है। बचाव गए पाकिस्तानियों ने भारत को धन्यवाद दिया है और भारत के समर्थन में नारेबाजी भी की है।

भारतीय नौसेना ने एक पाकिस्तानी जहाज को समुद्री लुटेरों से बचाया है। इसके बाद पाकिस्तानियों ने ‘भारत ज़िंदाबाद’ के नारे भी लगाए। इस पाकिस्तानी जहाज को हाईजैक कर लिया गया था और उसमें 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। शुक्रवार (29 मार्च, 2024) को अरब सागर में ये कार्रवाई की गई। उक्त जहाज का नाम ‘FV AI खाम्बर’ है। बचाव गए पाकिस्तानियों ने भारत को धन्यवाद दिया है और भारत के समर्थन में नारेबाजी भी की है।

इतना ही नहीं, भारतीय नौसेना ने 9 हथियारबंद समुद्री लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने ही इस जहाज को हाईजैक किया था। उन्हें अब भारत लाया गया है, जहाँ उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जाएगी। ‘मैरीटाइम एंटी-पायरेसी एक्ट 2022’ के तहत उन पर कार्रवाई की जाएगी। भारतीय नौसेना ने अपने बयान में जानकारी दी है कि उसे ईरानी जहाज के अपहृत होने की सूचना मिली थी। यमन के सोकोत्रा से 90 नॉटिकल मिले की दूरी पर ये घटना हुई थी।

इसके बाद भारतीय नौसेना के 2 जहाजों को मिशन पर भेजा गया। इन जहाजों को अरब सागर में ‘समुद्री सुरक्षा अभियानों’ के लिए तैनात किया गया था। इन्होंने हाईजैक हुए जहाज का पता लगाया। उस पर 9 हथियारबंद समुद्री लुटेरे सवार थे। INS सुमेधा ने शुक्रवार को तड़के सुबह जहाज का पता लगा लिया। इसके बाद INS त्रिशूल भी पहुँचा और दोनों ने मिल कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके लिए 12 घंटे ऑपरेशन चलाया गया, वो भी अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का पालन करते हुए।

12 घंटे के रणनीतिक ऑपरेशन के दौरान उन समुद्री लुटेरों को कहा गया कि वो आत्म-समर्पण कर दें। इसके बाद 23 अपहृत पाकिस्तानी नागरिकों को सुरक्षित बचाया गया। उनका मेडिकल चेकअप किया गया। इसके बाद जहाज की साफ़-सफाई की गई, ताकि फिर से मछली मारने की गतिविधियाँ शुरू की जा सकें। भारतीय नौसेना ने कहा कि वो हर हाल में समुद्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत इससे पहले भी कई देशों के जहाजों को समुद्री लुटेरों से बचा चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।

हैशटैग लगाओ, दुनिया बदलो… कितना आसान है न? क्या सोशल मीडिया लोकतंत्र को बर्बाद कर रहा है?

लोकतंत्र इंसान की कमियों को स्वीकार कर समझौतों से चलता है। लेकिन सोशल मीडिया का अनियंत्रित दौर हर छोटी कमी को भ्रष्टाचार बताकर लोकतंत्र की बुनियाद पर चोट कर रहा है। कैसे आज का सोशल मीडिया और डिजिटल यूटोपियनवाद हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा बन चुका है।
- विज्ञापन -