Monday, June 16, 2025
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमहिला ने पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए, फिर आग पर पकाया: कहा -...

महिला ने पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े किए, फिर आग पर पकाया: कहा – कई लड़कियों से थे उसके सम्बन्ध, मुझे पीटता था

आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के किसी दूसरी औरतों के साथ अवैध संबंध थे। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे और उसकी बेटी को पीटता था।

ईरान (Iran) में एक महिला ने दिल दहला देने वाले अपराध को अंजाम दिया। उसने अपने पति को चाकू से गोद कर मार डाला। इसके बाद उसने पति के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर उसके मांस को पकाया। महिला की 5 साल की एक बेटी भी है।

ईरान के इस्लामशहर (Eslamshahr) में शनिवार (13 अगस्त, 2022) को पुलिस ने एक 22 वर्षीय महिला को तब गिरफ्तार किया, जब उसके घर से उसके पति के शरीर के टुकड़े बरामद किए गए। पुलिस को स्थानीय लोगों ने आरोपित महिला के घर से बदबू (लाश सड़ने की बदबू) आने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुँची और छानबीन शुरू की। पुलिस को आरोपित के घर से उसके पति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला अफगानिस्तान की रहने वाली है। आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के किसी दूसरी औरत के साथ अवैध संबंध थे। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे और उसकी बेटी को पीटता था। महिला का कहना है कि उसने पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी।

आरोपित महिला द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, 15 साल की उम्र में उसे शादी करने के लिए मजबूर किया गया था। महिला के पति ने उसे शादी की रात ही कह दिया था कि उसे उसमें (महिला में) कोई दिलचस्पी नहीं है और उसके दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध हैं। पुलिस का कहना है कि उसके पति ने उसे एक बार नहीं बल्कि कई बार धोखा दिया था। वो उसकी इन हरकतों से तंग आ गई थी।

महिला के बयान के अनुसार, उसने अपने पति की गर्लफ्रेंड को अपने घर पर देखा था। पति की गर्लफ्रेंड के जाने के बाद दोनो पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हुई। इस बीच उसका पति गुस्से में चाकू ले आया। आरोपित महिला ने अपने पति से कहा कि उसको धोखा देने से पहले वो उसे मार दे। लेकिन, उसने महिला को ही चाकू थमा दिया।

इसके बाद महिला ने पति से पूछा कि अगर तुम मुझे मारना चाहते तो कैसे मारते? पति ने कहा कि मैं तुम्हारे पेट में छुरा घोंप देता। इतने में महिला ने अपने पति के पेट में छुरा घोंप दिया और कहा कि इस तरह मैं तुम्हें मार देती। महिला का कहना था कि ऐसा करने के बाद उसे समझ नहीं आया कि उसने ये अचानक कैसे कर दिया? चाकू लगने के बाद उसका पति जमीन पर गिर पड़ा। हालाँकि, ये अब तक साफ़ नहीं हो सका है कि उसने अपने पति के शरीर के टुकड़ों को क्यों पकाया था।

महिला के पति (मृतक) की उम्र करीब 38-39 थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस्लामशहर के पुलिस प्रमुख कर्नल अली आगाकरखाने ने कहा “पहले आरोपित महिला ने विरोधाभासी बयान दिए, लेकिन फिर इस हत्याकांड के बारे में विस्तार से बताया और दावा किया कि उसने अपने पति को एक अवैध संबंध के कारण मार डाला।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

असम में काली मंदिर के पास फिर फेंका गया गाय का कटा सिर, भड़क उठे हिंदू: पुलिस ने बोदिर अली, हजरत अली, तारा मिया,...

असम के लखीपुर में काली मंदिर के पास गाय का कटा सिर मिलने से स्थानीय हिंदू भड़क उठे। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।

ब्रिटिश काल में ऑक्सफोर्ड संग्रहालय ले जाए गए 200 से अधिक पूर्वजों के अवशेषों की वापसी के लिए नागा पहुँचे ब्रिटेन, म्यूजियम की निदेशक...

नागा प्रतिनिधिमंडल ब्रिटेन में अपने पूर्वजों के 200 से अधिक मानव अवशेषों की वापसी की माँग कर रहा है, जो औपनिवेशिक काल में ले जाए गए थे।
- विज्ञापन -