Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय62 साल की महिला ने 27 साल के मुहम्मद से किया निकाह, कहा- 40...

62 साल की महिला ने 27 साल के मुहम्मद से किया निकाह, कहा- 40 जैसा फील करती हूँ… खुद के 11 बच्चे, 22 नाती-पोते भी

"हालाँकि वह (मुहम्मद) बहुत छोटे हैं, पर मुझे पूरा यकीन है कि मेरे शौहर आखिरी साँस तक मेरा ख्याल रखेंगे। मैं उम्मीद करती हूँ कि यह मेरी आखिरी निकाह होगी।"

मलेशिया की रोकैया समत (Rokiah Samat) 62 साल की हैं। 11 बच्चे हैं। 22 नाती-पोते भी। अब वे 27 साल के सबहान मुहम्‍मद अमीन जुमदैल (Sabahan Muhamad Amin Jumdail) से निकाह के कारण चर्चा में हैं। यह उनकी तीसरी निकाह है। रोकैया का कहना है कि इस उम्र में भी वे 40 के जैसा महसूस करती हैं। साथ ही उम्मीद जताई है कि यह उनकी आखिरी निकाह होगी।

रिपोर्ट के अनुसार 2021 में टिकटॉक (TikTok) के जरिए रोकैया और मुहम्मद संपर्क में आए। फिर मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए। जून 2022 में दोनों ने सगाई की। इसके तीन महीने बाद सितंबर में निकाह हो गया। अब एक टिकटॉक वीडियो के ही कारण यह निकाह चर्चा का विषय बन गया है। कुछ रिपोर्टों में मुहम्मद की उम्र 28 साल और रोकैया के 10 बच्चे बताए गए हैं।

रोकैया का खुद का सबसे बड़ा बच्चा 45 साल का और सबसे छोटा 18 साल का है। मुहम्मद से निकाह को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने बताया, ‘वह बेहद नेक, जिम्मेदार, धैर्यवान और ख्याल रखने वाला इंसान है।’ रोकैया के अनुसार उन्हें अपने बच्चों के साथ रहना पसंद नहीं। अकेले में वह खुद को ज्यादा सहज पाती है। उन्हें एक जीवनसाथी की जरूरत महसूस हो रही थी, इसलिए उन्होंने एक और निकाह कर लिया है। वे कहती हैं, “यह अल्लाह की मर्जी। मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखता। ईमानदार शौहर मिलना महत्वपूर्ण है।”

रोकैया का पहला निकाह 1977 में हुआ था जो 40 साल चला। पहले शौहर से अलग होने के बाद उन्होंने 2018 में म्यांमार के एक आदमी से दूसरी निकाह की। यह करीब दो साल ही चला। रोकैया के अनुसार उनके दूसरे शौहर चीन में काम करते थे। इसके कारण रिश्ते में गर्मजोशी नहीं थी और उन्होंने तलाक ले लिया।

कुछ दिन पहले ही रोकैया और मुहम्मद ने अपनी निकाह की जानकारी वाला वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया है। इसे 24 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसमें दोनों ने उम्र के फासले के बारे में भी बताया है। रोकैया का कहना है, “हालाँकि वह (मुहम्मद) बहुत छोटे हैं, पर मुझे पूरा यकीन है कि मेरे शौहर आखिरी साँस तक मेरा ख्याल रखेंगे। मैं उम्मीद करती हूँ कि यह मेरी आखिरी निकाह होगी।” वहीं मुहम्मद का कहना है शुरुआत में वे रोकैया का दोस्त बनकर रहना चाहते, लेकिन बाद में वे उनसे जुड़ते गए। इसके बाद आखिरकार 2022 में अपने जन्मदिन पर 10 जनवरी को वे रोकैया से मिलने उनके घर पहुँचे। दोनों ने 9 सितंबर 2022 को निकाह किया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -