Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमुनीर ने नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर रेप किया, मौलवियों ने जबरन इस्लाम...

मुनीर ने नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर रेप किया, मौलवियों ने जबरन इस्लाम कबूल करवा निकाह करवाया

पीड़िता की माँ का कहना है कि उन्हें डर था कि मुनीर उनकी दूसरी बेटियों को भी अगवा कर सकता है, इसलिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और अब वो एक रिश्तेदार के घर पर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस-प्रशासन हम गरीब हिंदूओं की मदद नहीं कर रहा है।

पाकिस्तान में हिन्दू अल्पसंख्यकों के साथ होने वाले अत्याचार कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी जारी हैं। गरीब नाबालिग हिन्दू लड़कियों का अपहरण कर उनका जबरन निकाह करवाकर इस्लाम में उनका धर्म परिवर्तन करने की घटनाएँ आम हो चुकी हैं।

पाकिस्तान के बहावलपुर में एक और हिंदू नाबालिग लड़की को अगवा कर जबरन इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराने का नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 13 मार्च को बहावलपुर के मुनीर अहमद ने 15 वर्षीय नाबालिग हिन्दू लड़की को अगवा कर लिया। इसके बाद फैसलाबाद ले जाकर मुनीर ने उसके साथ बलात्कार किया।

इस घटना के बाद मौलवियों ने उस बच्ची को जबरन इस्लाम कबूल कराकर उसकी शादी बलात्कारी मुनीर अहमद के साथ शादी करा दी। नाबालिग पीड़िता के पिता नहीं है। ट्विटर पर वॉइस ऑफ़ पाकिस्तान नामक एक अकाउंट ने विडियो शेयर किया है जिसमें पीड़ित बच्ची की माँ कहा रही हैं, “हम मजदूर हैं। मेरे 6 बच्चे हैं। मुनीर अहमद ने जबरन ने मेरी बेटी को अगवा किया है।”

पीडिता की माँ का कहना है कि उन्हें डर था कि मुनीर उनकी दूसरी बेटियों को भी अगवा कर सकता है, इसलिए उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और अब वो एक रिश्तेदार के घर पर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन पुलिस-प्रशासन हम गरीब हिंदूओं की मदद नहीं कर रहा है।

पीड़िता की माँ ने बताया कि जब मुनीर अहमद ने उनकी बच्ची को अगवा किया तब उन्होंने इसकी सूचना गाँव के मुखिया को दी। लेकिन गाँव के मुखिया ने उनकी मदद करने और पुलिस को बताने की बजाए उनसे कहा कि आरोपित मुनीर अहमद बेटी को वापस करने के लिए 4 लाख रुपए माँग रहा है। उन्होंने कहा हम गरीब हैं। फिरौती नहीं दे सकते थे। मेरी बेटी को छुड़ाने के लिए मेरे भतीजे ने हिंदू समुदाय से मदद माँग कर रुपए इकट्ठे किए। लेकिन आरोपित मुनीर अहमद ने फिरौती की रकम लेकर भी बच्ची को नहीं छोड़ा। बच्ची को वापस लौटाने की बजाए आरोपित मुनीर अहमद ने कहा कि बच्ची ने इस्लाम कबूल कर लिया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक साल में एक हजार से ज्यादा ईसाई और हिंदू लड़कियों को जबरन इस्लाम में परिवर्तित किया जाता है। पीएम इमरान खान भी इन घटनाओं पर हमेशा चुप रहते हैं और कोई ठोस कदम नहीं उठाते है। अतंरराष्ट्रीय स्तर पर अक्सर पीएम इमरान खान कहते हैं कि उनके देश में अल्पसंख्यकों की स्थिति अच्छी है, लेकिन वास्तविकता नाबालिग हिन्दू लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन की घटनाएँ बयान करती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -