Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में फ़ौज और एयरफोर्स बेस ही नहीं, पुलिस पर भी हमला: धमाके में...

पाकिस्तान में फ़ौज और एयरफोर्स बेस ही नहीं, पुलिस पर भी हमला: धमाके में 5 की गई जान, वीडियो में दिखा मंजर

पुलिस अधिकारी गुल शेर खान ने इस बात की पुष्टि की कि डेरा इस्माइल खान में बम धमाका हुआ। इसमें मरने वाले सारे स्थानीय थे। इस धमाके को बिजी स्टॉप (भीड़-भाड़) वाले इलाके पर किया गया था।

पाकिस्तान से लगातार बम धमाकों की खबरें आ रही हैं। हाल में वहाँ एक मोटरसाइकल में बम प्लांट करके धमाका किया गया। ये ब्लास्ट पुलिस वाहन के नजदीक बाइक खड़ी करके हुआ। इसमें 5 लोगों की जान चली गई जबकि 20 लोग घायल हो गए।

ये धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान शहर में शुक्रवार (3 नवंबर 2023) को हुआ। पुलिस अधिकारी गुल शेर खान ने इस बात की पुष्टि की कि डेरा इस्माइल खान में बम धमाका हुआ। इसमें मरने वाले सारे स्थानीय थे। इस धमाके को बिजी स्टॉप (भीड़-भाड़) वाले इलाके पर किया गया था। जिसके कारण आसपास की जनता के साथ पुलिस वाले भी चोटिल हुए थे।

एपी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी बिलाल फैजी ने बताया कि उन्होंने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया, जहाँ 3 की हालत बेहद गंभीर बनी रही। पुलिस वाहन के आगे मोटरबाइक लगाकर इस धमाके को अंजाम दिया गया।

खबर की मानें तो घटना को लेकर किसी समूह ने शुरुआत में जिम्मेदारी नहीं ली थी। लेकिन संदेह पाकिस्तानी तालिबान पर ही था। दरअसल, नवंबर 2022 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान और पाकिस्तान सरकार के बीच सीजफायर का समझौता खत्म हुआ था। इसके बाद से PAK फौज पर हमले की घटनाएँ बढ़ीं। जिसके कारण पाकिस्तान के कई फौजियों की जान गई।

शुक्रवार को पाकिस्तानी फौज पर भी बलूचसिस्तान में बड़ा हमला होने की खबर आई थी। इस हमले में मुल्क के 14 फौजियों की जान चली गई थी। ये अटैक पाकिस्तानी सेना पर होने वाला इस साल का सबसे बड़ा हमला था। मीडिया में बताया गया कि घटना तब हुई जब पसनी से ग्वादर जा रही दो गाड़ियों पर हमला किया गया। इसके बाद शनिवार को भी पाकिस्तान एयर फोर्स बेस पर अटैक किया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -