Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयमस्जिद में लड़के का रेप… बुलाया था रमजान में दुआ के बहाने: जिस मौलवी...

मस्जिद में लड़के का रेप… बुलाया था रमजान में दुआ के बहाने: जिस मौलवी को पूरी कुरान कंठस्त, वो हुआ गिरफ्तार

मौलवी ने रमजान के महीने में दुआएँ आदि पढ़ाने का बहाना बनाया। रात में तरावीह की नमाज़ के बाद पीड़ित को मौलवी ने मस्जिद में ही सोने के लिए रोक लिया। जब उसे सुबह होश आया तो पीड़ित ने देखा कि मौलवी रियाज़ उसका रेप कर रहा था।

पाकिस्तान के गुजरात जिले में मस्जिद के एक मौलवी पर युवक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित को रमज़ान के महीने में दुआओं का बहाना लेकर मस्जिद में बुलाया गया था। आरोपित मौलवी का नाम मोहम्मद रियाज़ है। पुलिस ने इस घटना की FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपित मौलवी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। सोमवार (27 मार्च 2023) को पुलिस ने आरोपित मौलवी की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले में दर्ज FIR के मुताबिक यह घटना 9-10 मार्च 2023 की है। घटना थाना शाहीन चौक की है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया है कि 9 मार्च की रात को जामा मस्जिद के मौलवी मुहम्मद रियाज ने उसे फोन करके अपने पास बुलाया। मौलवी ने रमजान के महीने में दुआएँ आदि पढ़ाने का बहाना बनाया था। रात में तरावीह की नमाज़ के बाद पीड़ित को मौलवी ने मस्जिद में ही सोने के लिए रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान युवक को रियाज़ ने खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला कर दे दिया था।

पीड़ित ने बताया कि रात में वह बेसुध हो गया था। जब उसे सुबह होश आया तो पीड़ित ने देखा कि मौलवी रियाज़ उसका रेप कर रहा था। जब युवक ने मौलवी को रोकने की कोशिश को तो उसे मुँह बंद रखने की धमकी देने लगा। आरोप है कि मौलवी ने पीड़ित को रात भर गालियाँ दीं और पिटाई भी की।

युवक ने अपनी शिकायत में मौलवी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने इस शिकयत पर पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 377 के तहत FIR दर्ज की। आरोपित मौलवी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जाँच की जा रही है। आरोपित मौलवी मस्जिद में लोगों को दीनी तालीम दिया करता था। वह कुरान में हाफिज बताया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -