Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयजो रिजवान नूपुर शर्मा को मारने पाकिस्तान से आया, उसने ही लाहौर में तोड़ी...

जो रिजवान नूपुर शर्मा को मारने पाकिस्तान से आया, उसने ही लाहौर में तोड़ी थी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति

रिजवान के पास से धार्मिक किताबों के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिला। जाँच एजेंसियों का मानना है कि रिजवान काफी शातिर है वो कनेक्शन को लेकर कोई खुलासा नहीं कर रहा है।

पैगंबर मुहम्मद पर न्यूज़ डिबेट में टिप्पणी के बाद से इस्लामिक कट्टरपंथी बीजेपी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा को लगातार हत्या की धमकियाँ दे रहे हैं। इसी क्रम में पाकिस्तान से घुसपैठ कर भारत में घुसे रिजवान (24) नाम के पाकिस्तानी ने भी पकड़े जाने के बाद खुलासा किया है कि वो यहाँ नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए आया था। वो पाकिस्तान के कट्टरपंथी इस्लामिक राजनीतिक संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिजवान को श्रीगंगानगर में बीएसएफ, मिलिट्री इंटेलीजेंस और पुलिस ने मिलकर पकड़ा है। एडीजी (सिक्योरिटी) एस सेंगाथिर ने बताया कि 16 जुलाई की रात श्रीगंगानगर से सटे हिंदूमलकोट सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने दावा किया कि किसी लोकल सपोर्ट के बिना वो ऐसा नहीं कर सकता है। ऐसे में अब उसके लोकल कनेक्शन को ट्रेस किया जा रहा है।

रिजवान के पास से धार्मिक किताबों के अतिरिक्त कुछ भी नहीं मिला। उसने जाँच एजेंसियों को बताया कि वो 8वीं पास है उसका एक भाई इटली तो दूसरा दुबई में रहता है। जाँच एजेंसियों का मानना है कि रिजवान काफी शातिर है वो कनेक्शन को लेकर कोई खुलासा नहीं कर रहा है। इसके साथ ही एडीजी ने ये स्पष्ट किया है कि तहरीक-ए-लब्बैक घुसपैठिए को इस इलाके में प्लांट किया गया है या वो खुद ही आया था, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। उल्लेखनीय है कि तहरीक ए लब्बैक की स्थापना 2015 में की गई थी। इसका संस्थापक खामिद हुसैन है। भारत भेजने से पहले इसी संगठन के मुख्यालय मंडी बहाउद्दीन में उसकी ट्रेनिंग और ब्रेनवॉश किया गया था।

कौन है रिजवान

रिजवान मुख्यरूप से पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन का रहने वाला है। वो इससे पहले पिछले साल अगस्त 2021 में उस वक्त चर्चा में आया था, जब लाहौर में ‘या अली या अली’ की नारेबाजी करते हुए शेर ए पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा को तोड़ दिया था। इस मामले में उसे गिरफ्तार भी किया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिल्ली पुलिस ने कुछ गलत नहीं किया: जानिए कैसे पुलिसवालों के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए झूठ का जाल बुन रहे हैं अभिजीत दिपके

जंतर-मंतर पर टेंट गाड़ने और सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए ब्लॉक करने की कॉकरोची जिद के सामने दिल्ली पुलिस ने गजब के संयम का परिचय दिया है।

जो कभी AIMIM-कॉन्ग्रेस का रहा था प्रचार, उसके पोस्टर अब CJP के प्रदर्शन में चमके: जानिए कौन है US से युवाओं को भड़काने और...

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अमेरिका के उस्मान अली के पोस्टर दिखाई दिए। उस्मान अली AIMIM और कॉन्ग्रेस सपोर्टर है और विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को भड़का रहा है।
- विज्ञापन -