Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयतूफान में लड़खड़ाते विमान को तिरछा करके लैंड कराया, Crosswind Landing के लिए पायलटों...

तूफान में लड़खड़ाते विमान को तिरछा करके लैंड कराया, Crosswind Landing के लिए पायलटों की हो रही तारीफ: देखें वीडियो

यूके में तूफान, बारिश और तेज हवा के कारण यह भयावह स्थिति देखने को मिली। जब विमान लैंडिंग कर रहा था, उस समय 44 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही थी। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था कि सड़क, रेल, हवाई और नौका परिवहन में देरी की संभावना है और बिजली जाने की संभावना है।

ब्रिटेन (Britain) में बुधवार (2 नवंबर 2022) को तेज हवाओं के बीच Aurigny ATR72-600 नामक विमान को बेहद खतरनाक परिस्थितियों में लैंड कराया गया। विमान को लैंड कराने के लिए पायलट संघर्ष करते रहे। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विमान को असमान में तेज हवाओं के बीच डगमगाते हुए देखा जा सकता है। अंत में इसे ब्रिस्टल हवाई अड्डे पर लैंड करा लिया गया।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, जब विमान ब्रिस्टल एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था, तभी बरसात और तेज हवाओं के कारण विमान डगमगाने लगा। इसके चलते विमान को एयरपोर्ट पर उतारने में पायलटों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि रनवे के पास पहुँचने पर भी विमान खराब मौसम के कारण स्थिर नहीं हो पा रहा था। कई लोग इस दिल दहला देने वाली लैंडिंग का नजारा देखकर हैरान रह गए। लेकिन पायलटों ने अपनी सूझबूझ से कुछ ही सेकंड के बाद विमान को लैंड कराने में सफलता हासिल की।

बताया जा रहा है कि यूके में तूफान, बारिश और तेज हवा के कारण यह भयावह स्थिति देखने को मिली। जब विमान लैंडिंग कर रहा था, उस समय 44 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल रही थी। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया था कि सड़क, रेल, हवाई और नौका परिवहन में देरी की संभावना है और बिजली जाने की संभावना है। दक्षिणी स्कॉटलैंड में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक और उत्तरी आयरलैंड में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि इस साल फरवरी में लंदन का एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ था। विमान के पहियों ने दो बार जमीन को छुआ और वह फिर से उड़ने लगा। वीडियो के आखिर में देखा जा सकता है कि विमान ने जमीन को पूरी तरह छू लिया था, जिसके चलते विमान वहाँ पलट भी सकता था, लेकिन पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को ऊपर की तरफ उड़ाना शुरू किया, जिससे लोगों की जान बच सकी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -