Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयफिलीपींस में सिख दंपति को घर में घुस ताबड़तोड़ मारी गोली, तुरंत मौत: घटना...

फिलीपींस में सिख दंपति को घर में घुस ताबड़तोड़ मारी गोली, तुरंत मौत: घटना का पूरा CCTV वीडियो सामने आया

अज्ञात हमलावर ने पंजाबी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। ये पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे। दंपति की पहचान सुखविंदर सिंह (41) और किरणदीप कौर (33) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर उनकी हत्या करने का वीडियो वायरल हो गया है।

फिलीपींस (Philippines) की राजधानी मनीला में शनिवार रात (25 मार्च 2023) अज्ञात हमलावर ने पंजाबी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी। ये पंजाब के जालंधर के रहने वाले थे। दंपति की पहचान सुखविंदर सिंह (41) और किरणदीप कौर (33) के रूप में हुई है। उनकी हत्या करने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखविंदर के बड़े भाई लखवीर सिंह भी अपने भाई के साथ रहते थे। कुछ दिन पहले ही वह एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए विदेश से वापस अपने गाँव आए थे। जालंधर के मेहसमपुर गाँव में मृतक दंपति के परिजनों को सोमवार (27 मार्च 2023) देर शाम इस घटना के बारे में पता चला।

सोशल मीडिया पर उनकी हत्या करने का वीडियो वायरल हो गया है। इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि हमलावर ने सुखविंदर को 3 गोलियाँ मारकर और उसकी पत्नी को 2 गोलियाँ मारकर उनकी हत्या कर गई। मृतक के भाई ने बताया कि उनका परिवार पिछले 19 साल से मनीला में फाइनेंस का कारोबार कर रहा था। सुखविंदर की किरणदीप से तीन साल पहले ही शादी हुई थी। वह भी पाँच महीने पहले मनीला में शिफ्ट हो गई थी। उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

लखवीर ने बताया, “हम उसे (सुखविंदर सिंह) रविवार (26 मार्च 2023) से बार-बार फोन कर रहे थे, लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। मैंने अपने चाचा को उनके घर आने के लिए कहा, जहाँ उन्होंने मेरे भाई और उसकी पत्नी को खून से लथपथ पाया।”

लखवीर ने आगे कहा, “मेरे परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हम चाहते हैं कि भारतीय अधिकारी इस मामले को फिलीपींस में अपने समकक्ष के समक्ष उठाएँ, ताकि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।”

बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है, जब फिलीपींस में भारत के लोगों की हत्या कि गई हो। इस साल जनवरी में भी मोगा के एक कबड्डी कोच गुरप्रीत सिंह गिंदरू (43) की राजधानी मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पाखरवाड़ गाँव के ग्रामीणों ने बताया था कि गुरप्रीत करीब चार साल पहले रोजी-रोटी कमाने के लिए फिलीपींस गया था। कारोबार चलाने के अलावा वह मनीला में युवाओं को कबड्डी की कोचिंग भी देता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

जिस चुनाव आयोग को राहुल गाँधी विदेश तक कोसते रहे, ट्रंप ने उसी की तारीफ की: कॉन्ग्रेस को लगी मिर्ची

ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था और फोटो-ID सिस्टम का उदाहरण देते हुए अमेरिका में SAVE America Act पास करने की माँग की।

बंगाल मे शुभेंदु सरकार के 100 दिन पूरे: जानिए ममता राज जाने से राज्य में क्या-क्या हुए परिवर्तन

अब जब बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि इन 100 दिनों के भीतर बंगाल की तस्वीर कितनी बदली है?
- विज्ञापन -