Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय'मैंने भारत में बनी कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज ली है': UNGA अध्यक्ष अब्दुल्ला...

‘मैंने भारत में बनी कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज ली है’: UNGA अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद का खुलासा, कहा – ‘हाँ, मैं ज़िंदा हूँ’

UNGA अध्यक्ष ने कहा, "हाँ, मैंने भारत में बनी कोविशील्ड ली है और मैं ज़िंदा हूँ।" वो उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जब उनसे पूछा गया था कि क्या सिर्फ 'विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)' से अनुमति प्राप्त वैक्सीन ही लेनी चाहिए?

‘संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA)’ के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने खुलासा किया है कि उन्होंने भारत की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की डोज ली है। उन्होंने पुणे में स्थित ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SRI)’ द्वारा निर्मित इस कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है। उन्होंने कहा, “हाँ, मैंने भारत में बनी कोविशील्ड ली है और मैं ज़िंदा हूँ।” वो उस सवाल का जवाब दे रहे थे, जब उनसे पूछा गया था कि क्या सिर्फ ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)’ से अनुमति प्राप्त वैक्सीन ही लेनी चाहिए?

उन्होंने इसे एक काई तकनीकी सवाल बताते हुए कहा कि वो नहीं जानते कि कितने देशों ने कोविशील्ड को मान्यता दे रखी है, लेकिन कई ऐसे देश हैं जिनकी अधिकतर जनसंख्या ने भारत में बनी इसी वैक्सीन की डोज ली है। उन्होंने शुक्रवार (2 अक्टूबर, 2021) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए खुद का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, “हाँ, मैं जीवित हूँ। लेकिन, ये सवाल आप किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से पूछिए।”

उन्होंने बताया कि कोरोना वैक्सीन को लेकर जो अधिकतर प्रतिक्रियाएँ आई हैं, उनमें भारत, चीन और अमेरिका से सकारात्मक ही रही हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में होने वाली UNGA की बैठक में वो सभी देशों को साथ लाना चाहते हैं, ताकि उस साल के ख़त्म होने तक पूरी दुनिया का टीकाकरण किया जा सके। मूल रूप से मालदीव से ताल्लुक रखने वाले अब्दुल्ला शाहिद जनवरी 2022 में कोरोना टीकाकरण पर सभी देशों से प्रतिक्रियाएँ लेंगे।

बता दें कि यूके ने भारत की वैक्सीन लेने वालों के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया था, जिसका जवाब भारत ने भी दिया है। अब ब्रिटेन से आने वालों को यहाँ 10 दिन क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। दोनों देशों के बीच वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को लेकर एक तरह का संघर्ष चल रहा है। यूके ने अब तक कोविशील्ड को मान्यता नहीं दी है। 4 अक्टूबर से नया ब्रिटिश ट्रेवल नियम लागू होगा। भारत अब तक कोरोना वैक्सीन के 90 करोड़ डोज दे चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -