Homeरिपोर्टमीडिया'पूरी डायन हो, तुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए': रुबिका लियाकत की ईद वाली फोटो...

‘पूरी डायन हो, तुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए’: रुबिका लियाकत की ईद वाली फोटो पर टूट पड़े इस्लामी कट्टरपंथी

आलम नाम के यूजर ने रुबिका के इस पोस्ट पर लिखा, "तुझे तो जल्द से जल्द आत्महत्या कर लेनी चाहिए रुबिका। क्योंकि अभी मोदी जिंदा है, तेरी मूर्ति को नागपुर के मुख्यालय मे स्थापित करा देगा, बाद मे मुश्किल होगी।"

एबीपी की एंकर रुबिका लियाकत अक्सर अपनी बेबाक राय के कारण इस्लामी कट्टरपंथियों के निशाने पर रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। रुबिका ने ईद के मौके पर अपनी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वह पीले परिधान में नजर आती हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ईद मुबारक और येलो ट्विटर भी। इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। लेकन कट्टरपंथी इस तस्वीर को देखकर बिदक गए।

आलम नाम के यूजर ने रुबिका के इस पोस्ट पर लिखा, “तुझे तो जल्द से जल्द आत्महत्या कर लेनी चाहिए रुबिका। क्योंकि अभी मोदी जिंदा है, तेरी मूर्ति को नागपुर के मुख्यालय मे स्थापित करा देगा, बाद मे मुश्किल होगी।”

इसके बाद सोनू कुरैशी ने लिखा, “अल्लाह माफ करे शक्ल पर दलाली करने के आसार नजर आ रहे हैं, दलाली करना छोड़ दो वरना शीशा देखने में भी शर्म लगेगी।”

वहीं, डार वसीम रुबिका के लिए लिखता है, “भगवा झंडा आप पे अच्छा लगता है, इससे आपके आका खुश होंगे”

जाकिर खान लिखता है, “आप भी मनाती हो ईद? क्योंकि आपको तो खून देखके मजा आता है।”

इसी प्रकार औरंगजेब आलम रुबिका को पूरी डायन बताता है और अली सैम उन्हें दलाल एंकर बताकर कहता है कि रुबिका तुम्हारा कोई धर्म नहीं है। वहीं, कुछ कट्टरपंथी ऐसे भी कमेंट करते दिखते हैं कि रुबिका तुमने पीला रंग क्यों पहना है, तुम पर तो भगवा अच्छा लगता है।

यहाँ बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब रुबिका लियाकत को किसी विशेष अवसर पर मजहबी कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया हो। इससे पहले उनके जन्मदिन पर भी कई ऐसे ट्वीट सामने आए थे, जिनमें कुछ ऐसे ही मजहबी ठेकेदारों ने रुबिका के चरित्र पर सवाल उठा दिया था और उनकी पत्रकारिता को एकतरफा बताया था।

साथ ही एक यूजर ने उनके आभार संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें मुजरे वाली दलाल कहा था। आरफा नाम की यूजर ने लिखा था, “रुबिका लियाकत देश के लिए एक आतंकवादी से खतरनाक वायरस है। अगर देश में शांति चाहते हो तो ऐसे वायरसों के साथ मत दो इनका बायो काट करो। मुजरे वाली दलाल।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -