Homeरिपोर्टमीडियातालिबान को NDTV पर जगह, ऐसे कर रहा बचाव: हत्या, भारत (दोस्त या दुश्मन),...

तालिबान को NDTV पर जगह, ऐसे कर रहा बचाव: हत्या, भारत (दोस्त या दुश्मन), बच्चियों से शादी… दिखा रहा आतंकी के तर्क

दानिश सिद्दकी की निर्मम हत्या पर एनडीटीवी से तालिबानी प्रवक्ता ने कहा, "आप ऐसा नहीं कह सकते कि दानिश को हमारे लड़ाकों ने मारा। वो क्रॉस फायरिंग में मरा है।"

आतंकियों के तर्कों से पाठकों/दर्शकों को अवगत कराना अब NDTV, पत्रकारिता करने का तरीका मान चुका है। यही कारण है कि इस बार उसने तालिबान को अपने प्लेटफॉर्म पर जगह दी है। हाल में खबर आई थी कि तालिबान ने अफगान के 22 सुरक्षाकर्मियों को मारा है। ये खबर हर जगह थी, लेकिन एनडीटीवी आपके लिए इसका फैक्टचेक लेकर आया है। उसने संपर्क सीधा तालिबान के प्रवक्ता से किया और दिखाया कि जैसी खबर अफगान से आ रही हैं, वो तो सच ही नहीं है। सच वो है जो तालिबान का प्रवक्ता बताएगा, वो भी एनडीटीवी के माध्यम से।

नीचे लगाए गए स्क्रीनशॉट्स में देख सकते हैं कि एनडीटीवी ने कुछ ही देर पहले 5 ट्वीट किए है। सबमें अलग-अलग सवालों पर आतंकी तालिबान की राय है। इसमें उसने मोहम्मद सोहेल शाहीन, जो तालिबान का प्रवक्ता है, उसके बयानों को रिएलिटी चेक का नाम दिया है। इसमें शाहीन ने कहा है, “हमारे यहाँ ऐसा कोई मामला नहीं है, जब हमने सरेंडर हुए लोगों को मारा हो।”

फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दकी की निर्मम हत्या पर एनडीटीवी से तालिबानी प्रवक्ता ने कहा, “आप ऐसा नहीं कह सकते कि दानिश को हमारे लड़ाकों ने मारा। वो क्रॉस फायरिंग में मरा है।”

भारत, तालिबानियों का दोस्त है या दुश्मन? इस सवाल तक पर एनडीटीवी द्वारा सोहेल से जवाब लिया गया है और उसने बताया है कि ये तो भारत पर निर्भर होता है कि वो दोस्त हैं या दुश्मन।

15 साल की लड़कियों के तालिबानियों से निकाह पर सोहेल के बयान को रिएलिटी चेक का हिस्सा बताकर पेश किया गया। बयान में सोहेल ने कहा, “ये इस्लाम के नियम के विरुद्ध है कि किसी आदमी को उसकी बेटी देने के लिए दबाव बनाएँ। ये हो ही नहीं सकता। ये फेक न्यूज है।”

तालिबान को पाकिस्तान का साथ है या नहीं? इसके जवाब में सोहल ने एनडीटीवी को कहा है, “आप कहते हैं कि तालिबान के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, लेकिन मुझे लगता है कि पाकिस्तान से दुश्मनी के कारण आप ऐसा कहते हैं, न कि अफगानिस्तान की हकीकत के आधार पर।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -